फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Women vs New Zealand Women T20 World cup Group A match report result analysis in hindi

Women's T20 WC: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज की बड़ी जीत, मेगन और सदरलैंड की शानदार गेंदबाजी

Tue, 08 Oct 2024 11:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Oct 2024 11:02 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.2 ओवर में 88 रनों पर सिमट गई। 

विज्ञापन
Australia Women vs New Zealand Women T20 World cup Group A match report result analysis in hindi
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC

विस्तार

बेथ मूनी की शानदार पारी के बाद मेगन शट और एनाबेल सदरलैंड की बेहतरीन गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 60 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.2 ओवर में 88 रनों पर सिमट गई। 
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने शुरुआत से विकेट गंवाए। न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज सुजी बेट्स और शीर्ष क्रम की बल्लेबाज अमेलिया केर ने कुछ सधी हुई पारियां खेली। केर ने 31 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि बेट्स ने 27 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा लिआ ताहुहू ही दहाई अंक तक पहुंच सकीं, जिन्होंने 11 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए शट और सदरलैंड ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सोफी मोलिनेक्स ने दो और जॉर्जिया वारेहम तथा ताहिला मैक्ग्रा को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और कप्तान एलिसा हीली ने बेथ मूनी के साथ टीम को अच्छी शुरूआत भी दी। हीली ने 20 गेंद में 26 और मूनी ने 32 गेंद में 40 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद हालांकि एलिसे पेरी (30) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सकी। न्यूजीलैंड के लिए लेग स्पिनर अमेलिया केर ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि रोसमेरी मायर और ब्रूक हालीडे को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed