T20 WC: ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप में दूसरी बार खिताबी हैट्रिक लगाई, गार्डनर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
Australia Women's T20 World Cup Champions: 2009 से महिला टी20 विश्व कप खेला जा रहा है और तब से आठ बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है। इनमें से अकेले ऑस्ट्रेलिया ने छह बार खिताब जीता है। 2009 में इंग्लैंड और 2016 में वेस्टइंडीज ने यह खिताब अपने नाम किया था।
विस्तार
बेथ मूनी ने 53 गेंदों में 74 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन बना सकी। एल वोल्वार्ड्ट ने 48 गेंदों में 61 रन बनाए। उनके 17वें ओवर में आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।
ऑस्ट्रेलिया के नाम 21वां आईसीसी खिताब
ऑस्ट्रेलिया की पारी
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही थी। एलिसा हीली और बेथ मूनी ने पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी निभाई। हीली 20 गेंदों में 18 रन बना सकीं। इसमें तीन चौके शामिल हैं। इसके बाद एश्ले गार्डनर ने मूनी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई।
गार्डनर 21 गेंदों में 29 रन बनाकर क्लो ट्रायोन की गेंद पर कैच आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ग्रेस हैरिस नौ गेंदों में 10 रन और कप्तान मेग लैनिंग 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं। एलिस पेरी पांच गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस बीच बेथ मूनी ने अर्धशतक जड़ा। वह दो वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।
Another half-century for Australia’s rock at the top of the order.
— ICC (@ICC) February 26, 2023
Well played, Beth Mooney 👏
Follow LIVE 📝: https://t.co/NrevRpoq5C#AUSvSA | #T20WorldCup | #TurnItUp pic.twitter.com/MbvdRizTmn
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। ताजमिन ब्रिट्स 17 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मारिजाने कैप ने एल वोल्वार्ड्ट के साथ पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने 29 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, रन रेट बढ़ाने के चक्कर में कैप अपना विकेट गंवा बैठीं। वह 11 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान सुने लूस रन आउट हुईं। वह दो रन बना सकीं। 54 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका की टीम परेशानी में लग रही थी।
एनेके बोश एक रन, ट्रायोन 23 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुईं। आखिर में नडिन डी क्लर्क आठ रन और सिनालो जाफ्ता नौ रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शुट्ट, एश्ले गार्डनर, डार्सी ब्राउन और जेस जोनासेन को एक-एक विकेट मिला।
Huge hitting from Laura Wolvaardt ✨
— ICC (@ICC) February 26, 2023
Follow LIVE 📝: https://t.co/NrevRpoq5C#AUSvSA | #T20WorldCup | #TurnItUp pic.twitter.com/kjIHcU1VAf