फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia whitewash New Zealand, thrashed kiwis by 3-0 and ends summer with a series sweep

AUSvNZ: ऑस्ट्रेलिया ने 279 रन से जीता सिडनी टेस्ट, न्यूजीलैंड का सीरीज में 3-0 से सफाया

Mon, 06 Jan 2020 01:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 06 Jan 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Australia whitewash New Zealand, thrashed kiwis by 3-0 and ends summer with a series sweep
न्यूजीलैंड का सफाया करने के बाद ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू सरजमीं पर अपना सबसे यादगार टेस्ट समर सीजन खत्म कर लिया। न्यूजीलैंड को महज चार दिनों के भीतर हराते हुए यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार पांचवीं टेस्ट सीरीज जीत है। चिर प्रतिद्वंद्वि देशों के बीच सिडनी में तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड की 279 रन की हार से खत्म हुआ। इससे पहले पर्थ में खेला गया डे-नाइट टेस्ट मैच कंगारू टीम ने 296 रन से जीता था। मेलबर्न में हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 247 रन से जीत मिली तो अब तीसरा और आखिरी टेस्ट गंवाकर न्यूजीलैंड ने दोनों देशों के बीच 75 साल पुराने इतिहास की सबसे शर्मनाक हार झेली। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 7वीं बार सीरीज के सभी मैच में हराया। कीवी टीम के खिलाफ यह उसकी कुल 15वीं सीरीज जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 2016 में न्यूजीलैंड को सीरीज में हराया था।

विज्ञापन


3 जनवरी से शुरू हुए इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। मैन ऑफ द मैच और सीरीज चुने गए मार्नस लाबुशाने के दोहरे शतक के बूते स्कोरबोर्ड पर 454 रन टांग दिए। जवाब में कीवी पारी महज 256 रन पर सिमट गई। नाथन लियोन ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को अपनी पहली पारी के आधार पर 198 रन की विशाल बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में एक बार फिर लाबुशाने का बल्ला चमका। डेविड वार्नर ने नाबाद शतक (111) ठोका तो लाबुशाने ने 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 217 रन हो गया तब कंगारू कप्तान ने टिम पेन ने पारी घोषित करने का फैसला किया।
विज्ञापन


चौथे दिन 416 रन के विशाल लक्ष्य के आगे कीवी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। टॉम ब्लंडेल, टॉम लाथम, जीत रावल और ग्लेन फिलिप्स के जल्दी आउट होने के बाद न्यूजीलैंड टीम पर दबाव साफ देखा जा सकता था। दूसरी पारी में भी नाथन लियोन ने पांच विकेट चटकाए। पेसर स्टार्क ने तीन विकेट निकाले। लाबुशाने ने इस समर टेस्ट सीजन में जमकर रन बटोरे। पांच मैच में उनके बल्ले से 896 रन निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में भले ही ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम पर आसानी से जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन चौथे दिन डेविड वार्नर की एक गलती भी सुर्खियों में आ गई, जिसके चलते कंगारू टीम पर पांच रन की पेनल्टी भी ठोकी गई। डेविड अंपायर के इस फैसले से नाराज भी दिखे। दरअसल, कंगारू टीम की दूसरी पारी में जब बोर्ड पर 206 रन टंग चुके थे। अब वार्नर रन दौड़ने के लिए पिच के डेंजर जोन में ही दौड़ पड़े। मैच में अंपायरिंग कर रहे अलीम डार ने वार्नर की यह हरकर देखकर तुरंत उनकी टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगा दी और उनके स्कोरबोर्ड से 5 रन कटवा दिए। इस बीच वार्नर ने खुद को बेगुनाह बताया और अंपायर से बात करनी चाही। मगर अलीम डार ने एक न सुनी। हालांकि कंगारू टीम पर लगी यह पांच रन की पेनल्टी उसकी जीत को जरा भी प्रभावित नहीं कर पाई और उसने 279 रन से यह मैच और 3-0 से यह सीरीज अपने नाम कर ली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed