{"_id":"5ac0e3574f1c1bd4618b4d59","slug":"australia-vs-south-africa-4th-test-pat-cummins-create-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहानसबर्ग टेस्ट में पैट कमिंस के नाम यह अनोखा रिकॉर्ड दर्ज, की इस दिग्गज की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जोहानसबर्ग टेस्ट में पैट कमिंस के नाम यह अनोखा रिकॉर्ड दर्ज, की इस दिग्गज की बराबरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
पैट कमिंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोहानसबर्ग में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इसके साथ ही वह एक मैच में अर्धशतक के अलावा पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कमिंस जब बल्लेबाजी करने के लिए आए उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 96/6 था। इसके बाद उन्होंने कप्तान टिम पेन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 99 रनों के शानदार साझेदारी की। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 92 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।
विज्ञापन
इससे पहले यह रिकॉर्ड कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन के नाम था। उन्होंने ब्रिस्बेन में खेले गए साल 2013-14 टेस्ट सीरीज में 50 से ज्यादा रन बनाने के अलावा पांच विकेट हॉल लिया था। बता दें कि जोहानसबर्ग टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 488 रन बनाए थे।
विज्ञापन
मेजबान टीम की ओर से एडेन मर्कराम ने सबसे ज्यादा 152 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 221 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 267 रनों की बढ़त हासिल हुई।