फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK Test Highlights: Australia vs Pakistan 1st Test Day 4 Match Scorecard Ball by Ball Updates

AUS vs PAK: दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 79 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

Fri, 29 Dec 2023 12:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Dec 2023 12:52 PM IST
सार

AUS vs PAK 1st Test Day 4 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान की पहली पारी 264 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम को 54 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 262 रन पर सिमटी थी और इस तरह पाकिस्तान पर उनकी कुल बढ़त 316 रन की हुई थी। 317 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी 237 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
AUS vs PAK Test Highlights: Australia vs Pakistan 1st Test Day 4 Match Scorecard Ball by Ball Updates
कमिंस ने दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लिए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मेलबर्न में खेले गए रोमांचक टेस्ट मैच में 79 रन से हरा दिया। पाकिस्तान को 317 रन का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम चौथे दिन 237 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और कभी संभलने का मौका नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान की पहली पारी 264 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम को 54 रन की बढ़त मिली थी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 262 रन पर सिमटी थी और इस तरह पाकिस्तान पर उनकी कुल बढ़त 316 रन की हुई थी। दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले पर्थ में खेले गए शुरुआती टेस्ट में कंगारुओं ने 360 रन से जीत हासिल की थी। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट समेत कुल 10 विकेट लिए।
विज्ञापन

पाकिस्तान की दूसरी पारी

मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही थी। अब्दुल्ला शफीक चार रन और इमाम उल हक 12 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद कप्तान शान मसूद ने बाबर आजम के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी निभाई। मसूद ने 71 गेंद में सात चौके की मदद से 60 रन की पारी खेली। वहीं, बाबर आजम 79 गेंद में चार चौके की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। बाबर के आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई।

सऊद शकील 24 रन, मोहम्मद रिजवान 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आगा सलमान ने अर्धशतक लगाकर कुछ समय तक पाकिस्तान की उम्मीदों को जरूर जिंदा रखा, लेकिन हार को नहीं टाल सके। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी निपटा दिया। आमिर जमाल, शाहीन अफरीदी और मीर हमजा खाता भी नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस पांच विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क को चार विकेट मिले। जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 187 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 75 रन जोड़कर बाकी बचे चार विकेट भी गंवा दिए। स्टार्क ने नौ रन, कमिंस ने 16 रन, लियोन ने 11 रन बनाए। वहीं, एलेक्स कैरी 53 रन बनाकर आउट हुए। हेजलवुड एक रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 16 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड खाता नहीं खोल सके।

वहीं, डेविड वॉर्नर छह रन और मार्नस लाबुशेन चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श ने पांचवें विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी निभाई। मार्श ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। वह शतक से चूक गए और 130 गेंद पर 13 चौके की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा स्टीव स्मिथ 176 गेंद में तीन चौके की मदद से 50 रन बनाकर छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। पाकिस्तान की ओर से मीर हमजा और शाहीन अफरीदी ने चार-चार विकेट लिए, जबकि आमिर जमाल को दो विकेट मिले।
विज्ञापन

पाकिस्तान की पहली पारी

पाकिस्तान की पहली पारी की शुरुआत खराब रही। इमाम उल हक 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लियोन ने लाबुशेन के हाथों कैच कराया। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने कप्तान मसूद के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी निभाई। शफीक ने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। उन्होंने शफीक का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 109 गेंद में पांच चौके की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। फिर कमिंस ने बाबर आजम को सस्ते में क्लीन बोल्ड किया। बाबर एक रन बना सके।

कप्तान शान मसूद ने आठवां अर्धशतक लगाया। वह  76 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। शफीक और बाबर दोनों ही आउट होने के बाद हैरान रह गए थे। कमिंस के शफीक और बाबर को आउट करने का वीडियो सामने आया है। सऊद शकील नौ रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने। वहीं, आगा सलमान पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान की टीम गुरुवाल को अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 194 रन से आगे खेलना शुरू किया और 70 रन जोड़कर बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए।

रिजवान और जमाल मैदान पर उतरे। दोनों के बीच 45 रन की साझेदारी हुई। रिजवान को कमिंस ने वॉर्नर के हाथों कैच कराया। वह 42 रन बना सके। वहीं, शाहीन अफरीदी ने 21 रन की पारी खेली। हसन अली और मीर हमजा दो-दो रन बनाकर पवेलियन चलते बने। आमिर जमाल 33 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान कमिंस ने पांच विकेट लिए, जबकि लियोन को चार विकेट मिले। हेजलवुड को एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की थी। टेस्ट के पहले दिन डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी निभाई थी। इस साझेदारी को अगा सलमान ने तोड़ा। उन्होंने वॉर्नर को बाबर आजम के हाथों कैच कराया। वॉर्नर ने 83 गेंद में तीन चौके की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, ख्वाजा ने 101 गेंद में पांच चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली। ख्वाजा को हसन अली ने कैच आउट कराया। स्टीव स्मिथ 75 गेंद में 26 रन बनाकर आमिर जमाल की गेंद पर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन तीन विकेट पर 187 रन से आगे खेलना शुरू किया और 131 रन बनाने में बाकी बचे सात विकेट गंवा दिए। मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड ने पारी आगे बढ़ाई। बुधवार को कंगारुओं को पहला झटका हेड के रूप में लगा। वह 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, लाबुशेन ने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक लगाया। वह 155 गेंद में पांच चौके की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने 60 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली।

एलेक्स कैरी चार रन, कप्तान कमिंस 13 रन, स्टार्क नौ रन और लियोन आठ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हेजलवुड पांच रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट आमिर जमाल ने लिए। वहीं, शाहीन अफरीदी, मिर हमजा और हसन अली को दो-दो विकेट मिले। अगा सलमान को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed