{"_id":"5e0e1e46beab98e9ae4e8b7b","slug":"australia-vs-new-zealand-3rd-test-match-preview-at-sydney","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगा न्यूजीलैंड, पर धुएं से हो सकती है परेशानी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगा न्यूजीलैंड, पर धुएं से हो सकती है परेशानी
Thu, 02 Jan 2020 10:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड की टीम तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे पर अपना सम्मान बचाने उतरेगी। पर्थ और मेलबर्न में पहले दो टेस्ट में न्यूजीलैंड को चार दिन के अंदर करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। सीरीज गंवाने के बाद वह अब सम्मान बचाने की कोशिश में होगा।
विज्ञापन
हालांकि खिलाड़ियों के लिए यहां जंगल में लगी आग के धुंए से कुछ परेशानी हो सकती है। न्यू साउथ वेल्स में जंगल में लगी आग से शनिवार को मैच के दूसरे दिन सबसे ज्यादा चुनौती मिलेगी क्योंकि इस दिन तापमान और धुआं बढ़ सकता है।
विज्ञापन
क्रिकेट अधिकारियों के लिये धुएं का मुद्दा जटिल है क्योंकि यह इस समय आईसीसी, राज्य सरकारों और ऑस्ट्रेलियाई खेल संस्थान के वायु गुणवत्ता संबंधित दिशानिर्देशों पर निर्भर हैं। कोच गैरी स्टेड ने भी स्वीकार किया कि मेलबर्न में न्यूजीलैंड की टीम फिर ऑस्ट्रेलिया से पिछड़ गई जिसमें उन्हें 247 रन से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें हरसंभव प्रयास कर वापसी करनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हमें कुछ विभागों में सुधार करना होगा और ऑस्ट्रेलिया को लंबे समय तक दबाव में रखना होगा।’ स्टेड ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के पास तीन गेंदबाज हैं जो 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और एक स्पिनर (नाथन लियोन) है जिसने 300 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं।’
वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने स्पष्ट किया कि सीरीज जीतने के बावजूद उनकी टीम की आराम करने की कोई इच्छा नहीं है।