वर्ल्ड चैंपियन को हराकर कप्तान को दिया विदाई मैच का तोहफा
अपने कप्तान ब्रैंडन मैककुलम के विदाई मैच में न्यूजीलैंड टीम वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लड़खड़ा गई। टीम की शुरुआत तो शानदार ही लेकिन 15 गेंदों में 5 विकेट गंवा दिए। लेकिन जोरदार वापसी के साथ टीम ने अपने कप्तान को जीत का तोहफा दिया। मैककुलम ने अपने आखिरी वनडे मैच में 27 गेंदों में 47 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रैंडन मैककुलम की कप्तानी में न्यूजीलैंड एक विकेट खोकर 123 रन पर थी लेकिन आगे पूरी टीम 45.3 ओवर में 246 रनों पर सिमट गई। टीम की यह हालत आखिरी 15 गेंदों में हुई जब इस दौरान टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए।
कीवी ओपनर्स मार्टिन गुप्टिल (59) और कप्तान ब्रैंडन मैककुलम (47) का आगाज शानदार था। लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने कमाल नहीं किया। टीम के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर ग्रांट इलियट (50) रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की हालत भी ठीक नहीं लग रही। हालांकि कंगारुओं के लिए यह स्कोर नामुमकिन रहा। और कीवी टीम ने मैच 55 रन से जीत लिया। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।)
आधी टीम का कुल स्कोर 12, एक्स्ट्रा में मिले 15 रन
न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ने में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का योगदान रहा। मिचेल मार्श ने 3 विकेट लिए जबकि जोस हेजलवुड, जॉन हेस्टिंग्स और स्कॉट बोलेंड को 2-2 सफलताएं मिली।
कीवी टीम की हालत यह रही कि आखिरी 5 बल्लेबाजों का कुल स्कोर (5,2,5,0 और 0) 12 रन ही रहा। जबकि एक्स्ट्रा में टीम को 15 रन मिले।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी भी ज्यादा खास नहीं रही। टॉस जीतकर दूसरी पाली में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओपनिंग जोड़ी डेविड वॉर्नर (16) के रुप में टूटी। उस्मान ख्वाजा ने 44 रन बनाए जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ ने 21 रन बनाए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल खाता भी नहीं खोल सके।
न्यूजीलैंड के 246 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रनों पर सिमट गई। टीम के संकटमोचक गेंदबाज मैट हेनरी रहे। उन्होंने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। इसके अलावा कोरी एंडरसन और इश सोढ़ी ने 2-2 विकेट लिए।
कीवी टीम ने 55
रन से मैच जीतकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। इससे पहले दोनों टीमें 1-1
से बराबर चल रही थी। तीसरा और निर्णायक मैच कीवी ने जीतकर सीरीज पर कब्जा
कर लिया।