आज पांच भारतीय क्रिकेटर्स का जन्मदिन, इनमें से तीन खिलाड़ी मैच नहीं खेलेंगे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 दिसंबर का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए खास है। आज एक-दो नहीं बल्कि पांच क्रिकेटर्स जन्मदिन मना रहे हैं। मजेदार बात यह है कि आज ही भारत की दो-दो टीम प्रतिद्वंद्वियों से टक्कर ले रही है। भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह, धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, मध्यक्रम के मजबूत बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले एकमात्र दूसरे बल्लेबाज करुण नायर और अपने दौरे के शानदार पेसर आरपी सिंह का बर्थ-डे है।
Wishing @karun126, only the second Indian batsman to score a Test triple hundred, a very happy birthday. 🎂👏 pic.twitter.com/o9wNnQa4YH
— BCCI (@BCCI) December 6, 2020
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पांचों खिलाड़ियों को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। 6 दिसंबर 1988 को जन्में जडेजा हैमस्ट्रिंग के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए। 6 दिसंबर 1994 को मुंबई में पैदा हुए श्रेयस अय्यर वन-डे सीरीज में खास नहीं कर पाए थे, उनकी जगह पहले टी-20 में मनीष पांडेय को मौका दिया गया। आज भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है।
Man of the Match on Test debut 💪
— BCCI (@BCCI) December 6, 2020
2007 World T20-winner 🏆
Here's wishing @rpsingh, former #TeamIndia pacer and present member of BCCI's Cricket Advisory Committee, a very happy birthday 🎂👏 pic.twitter.com/4AHJJQMIpo
सफेद गेंद फॉर्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 6 दिसंबर 1993 को अहमदाबाद में पैदा होते हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत की अहम कड़ी पेसर के भी आज के मैच में खेलने की संभावना कम है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है भारत की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त। ऐसे में उम्मीद कम ही है कि कप्तान कोहली प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करेंगे।
Wishing #TeamIndia trio of @Jaspritbumrah93, @imjadeja and @ShreyasIyer15 a very happy birthday. 🎂👏 pic.twitter.com/YAjXcnfcIT
— BCCI (@BCCI) December 6, 2020