फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs england women t20 world cup final live score card updates

AUSvENG: इंग्लैंड को हरा वर्ल्ड चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया, चौथी बार खिताब पर कब्जा

Sun, 25 Nov 2018 07:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
australia vs england women t20 world cup final live score card updates
australia cricket team

एशले गार्डनर की घातक गेंदबाजी और मेग लैनिंग की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फाइनल में 8 विकेट से हराकर महिला टी-20 विश्व कप 2018 का खिताब जीत लिया है। रविवार को सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की 106 रन की चुनौती को 8 विकेट और 30 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। बता दें कि महिला क्रिकेट टीम ने चौथी बार विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई को यहां वर्ल्ड चैंपियन बनाने में सबसे अहम भूमिका टीम की ऑलराउंडर एशले गार्डनर की रही, जिन्होंने गेंदाबाजी में न सिर्फ चार खिलाड़ियों को शिकार बनाया, बल्कि सबसे ज्यादा नाबाद 33 रन भी बनाए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, क्रीज पर मेग लैनिंग ने उनका साथ देते हुए 28 रन की बेहतरीन पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका एलिसा हेली (22) के रूप में लगा। इंग्लैंड के लिए खतरनाक साबित हो रहीं हेली को एक्सेलेस्टोर ने क्लीन बोल्ड कर डगआउट का रास्ता दिखाया। इसके बाद टीम की दूसरी ओपनर बल्लेबाज बेथ मूनी (14) को हेजल ने विकेटकीपर जोंस के हाथों स्टंप आउट करवा दिया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड की तरफ से डेनियल वायट ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान हीथर नाइट ने 25 रन का योगदान दिया। टीम के बाकी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम हो गए।

पहले ही ओवर में 12 रन जड़ने वाली इंग्लैंड की ओपनर टीमी बायमोंट (4) बिना कुछ खास किए डगआउट पहुंच गई। उन्हें शट ने विल्लानी के हाथों कैच आउट करवाया। इंग्लैंड अभी संभली भी नहीं थी कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी एमी जोंस (4) रन आउट हो गई।

इंग्लैंड को तीसरा झटका नताली साइवर के रूप में लगा। साइवर को एलिसा पैरी ने महज 2 रन के स्कोर पर एलबीडब्लयू आउट कर क्रीज से चलता किया। इसी के साथ पैरी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किए।

इंग्लैंड को चौथा और सबसे बड़ा झटका अपनी सुपरस्टार बल्लेबाज डेनियल वायट के रूप में लगा। 37 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाने वाली वायट को गार्डनर ने लैनिंग के हाथों कैच आउट करवाया।

लॉरेन विनफील्ड (6) और सर डंकले (0) के रूप में टीम को लगातार दो झटके लगे। विनफील्ड को वेरहम ने जहां एलबीडबल्यू आउट किया, तो वहीं डंकले को क्लीन बोल्ड कर डगाउट का रास्ता दिखाया।

एक छोर संभाल रही नाइट का साथ देने मैदान पर उतरी श्रबसोल (5) भी सस्ते में आउट होकर क्रीज से चलती बनी। उन्हें गार्डनर ने पैरी के हाथों कैच आउट करवाया। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट (25) संघर्षभरी पारी खेलने के बाद गार्डनर का शिकार हो गईं। इसके बाद श्रबसोल (6) को गार्डनर ने पैरी के हाथों कैच आउट करवाया। इंग्लैंड का आखिरी विकेट एक्लेस्टोन (4) के रूप में गिरा। उन्हें पैरी ने हेली के सहयोग से रन आउट करवाया।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की बात करें तो एशले गार्डनर (3), जॉर्जिया वेरहम (2) और मेगन शट ने (2) विकेट चटकाए। इसके अलावा एलिसा पैरी ने एक विकेट हासिल करते हुए टी-20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए।
 

गौरतलब है कि टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया था।

जबकि ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला सेमीफाइनल 71 रन से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। अब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल की यह जंग टी-20 महिला विश्व कप 2018 टाइटल का चैंपियन तय करेगी।

इस प्रकार है दोनों टीमें:

इंग्लैंड: बायमोंट, व्याट, साइवर, नाइट, विनफील्ड, जोन्स, श्रबसोल, डंकले, एक्लेस्टोन, हजेल, गॉर्डन

ऑस्ट्रेलिया: मूनी, हेली, गार्डनर, लैनिंग, विल्लानी, हेनेस, पेरी, मोलिनेक्स, किममिन्स, वेरहम, शट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed