फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia vs england third odi on 8 september

आखिरी तीन वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किए तीन बदलाव

Tue, 08 Sep 2015 10:32 AM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
australia vs england third odi on 8 september

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैच जीतने के बाद मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में तीन अहम बदलाव किए हैं। पांच मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-0 से आगे चल रही है।

विज्ञापन

मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में पीटर हैंड्सकॉब और जॉन हेस्टिंग्स को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया की ओर से खेलने वाले दोनों खिलाड़ियों को हरफनमौला शेन वॉटसन (पिंडली में खिंचाव) और तेज गेंदबाज पीटर कुल्टर-नील (मांसपेशियों में खिंचाव) की जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है जो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी स्मिथ सेना

australia vs england third odi on 8 september

पांच मैचों की सीरीज में मेहमान ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है। दूसरे वनडे मैच में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के चोटिल होने के बाद शनिवार को आरोन फिंच को बुलाया गया था।


भले ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बढ़त पर है और तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी लेकिन तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते टीम बैकफुट में आ गई है।


हालांकि टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ को अपनी टीम पर पूरा भरोसा है, उनका मानना है कि तीनों की कमी जरुर खलेगी मगर टीम जीतने की अभी भी पूरी सामर्थ्य रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed