{"_id":"5de211b58ebc3e55037dedc2","slug":"australia-v-pakistan-david-warner-smashes-triple-century-and-breaks-many-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvPAK: वॉर्नर ने रचा इतिहास, गुलाबी गेंद से तिहरा शतक जड़ने वाले बने दूसरे बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvPAK: वॉर्नर ने रचा इतिहास, गुलाबी गेंद से तिहरा शतक जड़ने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार तिहरा शतक जड़ दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन उन्होंने तिहरा शतक जड़ा। डे-नाइट टेस्ट मैच के इतिहास में तिहरा शतक जड़ने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही यह वॉर्नर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर है। वॉर्नर ने पारी के 120वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर 300 रन पूरे किए। वॉर्नर ने इसके लिए 37 चौके लगाए। वॉर्नर ने 418 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 39 चौके और एक छक्का लगाया।
2 of 7
david warner
- फोटो : File
डे-नाइट टेस्ट में सबसे पहले पाकिस्तान के अजहर अली ने तिहरा शतक लगाया था। अजहर अली ने 13 अक्टूबर 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 302 रन बनाए थे। जो गुलाबी गेंद का पहला तिहरा शतक था। टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर का यह सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 253 रन था, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2015 में पर्थ में खेले गए टेस्ट में बनाया था।
3 of 7
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
एडिलेड में उन्होंने मोहम्मद अब्बास के ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपने 300 रन पूरे किए। तिहरा शतक लगाते ही वॉर्नर ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। एडिलेड ओवल पर टेस्ट क्रिकेट में यह किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम था। ब्रेडमैन ने 88 साल पहले 1931-1932 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 299 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्नर ने दूसरे दिन ही अपना दोहरा शतक भी पूरा किया था। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भी वॉर्नर ने बेहतरीन शतक जड़ा था। पहले टेस्ट में उन्होंने 154 रन की पारी खेली थी। डेविड वॉर्नर पिंक बॉल टेस्ट में कुल 300 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
5 of 7
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ खेली पिछली पांच पारियों में चार शतक लगा चुके हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने की सूची में डेविड वॉर्नर पांचवें पायदान पर आ गए हैं। वॉर्नर से आगे सुनील गावस्कर (33), एलिस्टेयर कुक (31), मैथ्यू हेडन (30) और ग्रीम स्मिथ (27) हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।