फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Tour Of India: Delhi likely to host Test after 5 years, Dharamsala Ahmedabad; IND vs AUS Test Series

IND vs AUS: अगले साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा भारत, पांच साल बाद दिल्ली में हो सकता है टेस्ट मैच

Wed, 16 Nov 2022 10:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Nov 2022 10:47 PM IST
सार

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज जिसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी कहते हैं, अगले साल फरवरी-मार्च में प्रस्तावित है। हालांकि, अभी तारीखों और मेजबान शहर की घोषणा नहीं हुई है। अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
Australia Tour Of India: Delhi likely to host Test after 5 years, Dharamsala Ahmedabad; IND vs AUS Test Series
रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले साल चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया को भारत का दौरा करना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगी। इस सीरीज से फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला हो सकता है। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम 70 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं, भारतीय टीम 52.08 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ चौथे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका (60) दूसरे और श्रीलंका (53.33) तीसरे स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल में शीर्ष की दो टीमें अगले साल फाइनल खेलेंगी।
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज जिसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी कहते हैं, अगले साल फरवरी-मार्च में प्रस्तावित है। हालांकि, अभी तारीखों और मेजबान शहर की घोषणा नहीं हुई है। अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला हो सकता है। हालांकि, दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम चार में से एक टेस्ट मैच की मेजबानी कर सकता है। ऐसा हुआ तो पांच साल बाद अरुण जेटली स्टेडियम टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। 

India vs South Africa 2022: Arun Jaitley Stadium T20 stats and record -  myKhel
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी तीन टेस्ट मैचों के लिए अहमदाबाद, धर्मशाला और चेन्नई ने दावेदारी पेश की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले आखिरी टेस्ट सीरीज होगी। भारत को फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना भी पड़ सकता है। फिलहाल यह सीरीज चार टेस्ट मैचों की है, लेकिन अगले एफटीपी साइकिल से भारत और ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। 
विज्ञापन

Australia Tour Of India: Delhi likely to host Test after 5 years, Dharamsala Ahmedabad; IND vs AUS Test Series
रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के रोटेशन फॉर्मूला के हिसाब से दिल्ली को एक टेस्ट मैच की मेजबानी मिलेगी, क्योंकि कोविड के समय यहां कोई मैच नहीं खेला गया था। पिछली बार यहां टेस्ट मैच दिसंबर 2017 में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि दिल्ली भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी कर सकता है। इस पर फैसला मीटिंग के बाद लिया जाएगा। 

अधिकारी ने बताया- धर्मशाला, जहां पिछला टेस्ट करीब छह साल पहले खेला गया था, तीसरे टेस्ट की मेजबानी कर सकता है। धर्मशाला में पिछला टेस्ट मार्च 2017 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत चेन्नई या हैदराबाद में हो सकती है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जा सकता है। इस पर अभी भी फैसला लिया जाना है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कोई टेस्ट डे-नाइट होगा या नहीं। 

India remain 5th in World Test Championship standings- The New Indian  Express

बीसीसीआई ने अब तक सिर्फ तीन पिंक बॉल टेस्ट मैच की मेजबानी की है। पहला टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेला गया था। इसके बाद भारत-इंग्लैंड के बीच मोटेरा में दूसरा डे-नाइट टेस्ट खेला गया। वहीं, तीसरा टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में खेला गया। कोविड के बाद बीसीसीआई ने आठ टेस्ट मैचों की मेजबानी की है। इसमें से चार इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में खेले गए थे। दो टेस्ट भारत-न्यूजीलैंड और दो टेस्ट भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed