{"_id":"623d99cf94e4df1d761bdd4d","slug":"australia-to-tour-sri-lanka-in-june-after-ipl-2022-will-play-three-t20-five-odi-and-two-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs SL: आईपीएल के बाद श्रीलंका का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs SL: आईपीएल के बाद श्रीलंका का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल
Fri, 25 Mar 2022 04:00 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 25 Mar 2022 04:00 PM IST
सार
पाकिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे में तीन टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया पांच साल बाद श्रीलंका का दौरा कर रहा है।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे में तीन टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया पांच साल बाद श्रीलंका का दौरा कर रहा है। सभी मैच कोलंबो, कैंडी और गॉल में खेले जाएंगे। दोनों टेस्ट मैच की मेजबानी गॉल को दी गई है। कंगारू टीम का यह दौरा सात जून को शुरू होगा। पहले दो तीन-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद पांच वनडे मैच और अंत में दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी।
टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैच कोलंबो में खेले जाएंगी। वहीं तीसरा टी-20 और शुरुआती दो वनडे मैच कैंडी में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के बाकी तीन मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। 29 जून से गॉल में टेस्ट सीरीज शुरू होगी और दोनों मैच इसी मैदान में खेले जाएंगे। इससे पहले जब ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका का दौरा किया था, तब उन्हें टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
पांच साल बाद श्रीलंका का दौरा कर रहा है ऑस्ट्रेलिया
श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डे सिल्वा ने कहा "हम रोमांचक क्रिकेट के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच साल बाद श्रीलंका का दौरा कर रही है। यह इस सीरीज को और खास बनाता है। टी-20 सीरीज से विश्व कप के लिए हमारी तैयारियों को मजबूती मिलेगी। वनडे और टेस्ट सीरीज भी हमारे लिए काफी अहम रहने वाली हैं। हमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी अपनी रैंकिंग बेहतर करनी है और अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भी तैयारी करनी है।"
विज्ञापन
श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार
श्रीलंका की धरती पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। श्रीलंका में दोनों टीमों के बीच कुल 16 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से सिर्फ चार मैच श्रीलंका जीत पाई है। वहीं छह मैच कंगारू टीम के नाम रहे हैं, जबकि छह मैच ड्रॉ रहे हैं। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच कुल 31 मैच हुए हैं। श्रीलंका ने इनमें से सिर्फ चार मैच ही जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 19 मैच जीते हैं। आठ मैच ड्रॉ रहे हैं।