{"_id":"66c199b33c98a7562f02261a","slug":"australia-test-captain-pat-cummins-has-taken-an-eight-week-break-ahead-of-the-border-gavaskar-trophy-2024-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आठ सप्ताह का ब्रेक लेंगे कमिंस, इन देशों के खिलाफ नहीं खेलेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आठ सप्ताह का ब्रेक लेंगे कमिंस, इन देशों के खिलाफ नहीं खेलेंगे
Sun, 18 Aug 2024 12:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:20 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया 1992 के बाद से पहली बार भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से होगी। कमिंस पिछले साल जून से लगातार खेल रहे हैं।
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : ICC
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भारत के खिलाफ साल के अंत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले आठ सप्ताह का ब्रेक लेंगे। ऑस्ट्रेलिया 1992 के बाद से पहली बार भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से होगी। सीरीज को देखते हुए कमिंस ने खुद को दो महीने तक का ब्रेक देने का फैसला किया है जिससे वह खुद को तरोताजा रख सकें।
विज्ञापन
स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ नहीं होंगे शामिल
कमिंस स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। हाल ही में उन्होंने ब्रेक लेने पर राय व्यक्त की थी और कहा था कि किस तरह वह जून 2023 से लगातार खेल रहे हैं। कमिंस ने कहा, ब्रेक के बाद वापस आने वाला हर व्यक्ति थोड़ा तरोताजा होता है, आपको इसका कभी अफसोस नहीं होता। मैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से लगातार खेल रहा हूं और अब करीब 18 महीने हो चुके हैं। मुझे तरोताजा होने और शरीर को सही रखने के लिए सात-आठ सप्ताह का ब्रेक चाहिए। इससे आप वापस आने पर कुछ अधिक समय तक गेंदबाजी कर सकते हैं और अपनी गति को बरकरार रख सकते हैं। इससे चोट लगने का खतरा भी कम रहता है।

व्यस्त रहा है कमिंस का कार्यक्रम
कमिंस पिछले साल जून से लगातार खेल रहे हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हिस्सा लिया। इसके बाद एशेज सीरीज, वनडे विश्व कप 2023, आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप में भी खेले। इस कारण इस तेज गेंदबाज के लिए आने वाली महत्वपूर्ण सीरीज से पहले खुद को आराम देना जरूरी हो गया था।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए उत्सुक कमिंस
कमिंस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए उत्सुक हैं जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2017 से नहीं जीता है। कमिंस ने कहा, यह ऐसी ट्रॉफी है जिस मैंने नहीं जीता है। हमारी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इससे अब तक वंचित है। आप घर पर इस तरह की ट्रॉफी जीतना चाहते हो। मुझे लगता है कि आपको कोशिश करने और शीर्ष टीमों को चुनौती देनी चाहिए। यह एक अच्छी टीम है और हमने उनके खिलाफ काफी खेला है। हम उन्हें अच्छी तरह जानते हैं और मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत से गंवाई है पिछली दो सीरीज
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पिछली दो टेस्ट सीरीज गंवाई है। भारत ने 2018-19 और 2020-21 में कंगारू टीम को टेस्ट सीरीज में मात दी थी। हालांकि, आगामी सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।