{"_id":"5e6b84d98ebc3ea82f5781e0","slug":"australia-s-pacer-kane-richardson-found-negative-in-corona-test-join-his-team-against-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट और ऑस्ट्रेलिया को मिली राहत, तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को नहीं है कोरोना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट और ऑस्ट्रेलिया को मिली राहत, तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को नहीं है कोरोना
Sat, 14 Mar 2020 09:15 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 14 Mar 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
केन रिचर्डसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन की कोरोना की जांच की रिपोर्ट आ गई है। बृहस्पतिवार को गले में खराश की शिकायत के बाद उनका सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजा गया था और उन्हें पृथक रहने के लिए टीम से अलग कर दिया गया था। हालांकि शुक्रवार को देर शाम उनकी रिपोर्ट आ गई जिसमें उनका टेस्ट नेगेटिव पाया गया। रिपोर्ट सामने आने के बाद वे फिर से ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस घर लौटने पर केन ने गले में खराश की शिकायत की थी, इसके बाद उनकी जांच की गई है। रिचर्डसन न्यूजीलैंड के साथ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज का हिस्सा हैं और उन्हें शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले वनडे में शामिल होना था, लेकिन जांच की वजह से उन्हें पृथक रहने के लिए कहा गया है और पहले वनडे से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी सीन अबोट को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई थी।
विज्ञापन
29 वर्षीय रिचर्डसन ने गुरुवार की रात को डॉक्टर से गले में खराश की शिकायत की थी, जिसके बाद अहतियात के तौर पर उनकी जांच की गई और टीम के दूसरे खिलाड़ियों से दूर रहने के लिए कहा गया। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत यह कदम उठाया था, और परिणाम सामने आने के बाद वे फिर से टीम से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि रिचर्डसन को विराट की टीम आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा है, बैंगलोर की टीम ने उन्हें चार करोड़ रुपये की मोटी रकम के साथ अपने टीम में शामिल किया है। वहीं मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 71 रनों से एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।