प्रधानमंत्री ने पेश की खेल भावना की मिसाल, पानी लेकर पहुंच गए बीच मैदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन ने खेल भावना की मिसाल पेश की है। अभ्यास मैच के दौरान प्रधानमंत्री ने वो काम किया, जिसे देखकर सभी चकित रह गए।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज से पहले श्रीलंका का सामना प्राइम मिनिस्टर इलेवन से हो रहा था। श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी करने के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मोरिसन अपनी टीम के लिए मैदान पर ड्रिंक्स के लेके आ गए।
Australia’s Prime Minister Scott Morrison on duty as water boy during the game of Australia PM XI vs. Sri Lanka today!! #AUSPMXIVSL !! #cricket pic.twitter.com/423VcR6jLx
विज्ञापन विज्ञापन— Chintan Buch (@chintanjbuch) October 24, 2019
प्रधानमंत्री के इस कार्य को देखकर मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी हैरान रह गए। पीएम स्कॉट मोरिसन ने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से हाथ भी मिलाया। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ प्राइम मिनिस्टर इलेवन की टीम ने यह मैच एक विकेट से मैच जीत लिया।
इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओशाडा फर्नांडो (38) और वानिंदू हसरंगा (26) की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने प्राइम मिनिस्टर इलेवन की टीम हैरी निल्सन (79) की शानदार अर्धशकीय पारी की बदौलत यह मैच अपने नाम कर लिया।
बता दें कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज 27 अक्टूबर से खेली जाएगी। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 को और आखिरी मैच एक नवंबर को खेला जाएगा।