फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia players can boycott upcoming Bangladesh tour 

गहराया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का पेमेंट विवाद, बांग्लादेश दौरे का टीम कर सकती है बहिष्कार 

Tue, 25 Jul 2017 06:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 25 Jul 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
Australia players can boycott upcoming Bangladesh tour 
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : icc

ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट बोर्ड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच चल रहा पेमेंट विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका बुरा असर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर पड़ रहा है। इस विवाद की वजह से ऑस्ट्रेलिया-ए टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द कर दिया जहां उसे त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेना था। अब इस विवाद की गाज ऑस्ट्रेलियाई टीम के बांग्लादेश दौरे पर गिरती दिख रही है। खबरें आ रही हैं कि खिलाड़ियों ने आपस में मीटिंग कर दौरे का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


खिलाड़ियों के संघ(एसीए) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच बातचीज जारी है। लेकिन अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। खबरों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर की एसीए के अध्यक्ष  एलेस्टर निकोल्सन के साथ मुलाकात हुई है जिसमें बातचीत से जल्द मामले के न सुलझने की स्थिति में बांग्लादेश दौरे के बायकॉट करने पर सहमति बनी है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है कि इनकी मुलाकात किस जगह हुई। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई अखबार द ऑस्ट्रेलियन के मुताबिक खिलाड़ियों के बीच इस बात पर भी सहमति बनी है कि यदि टीम बांग्लादेश दौरे पर जाएगी तो ऐसा स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट करने पर ही संभव होगा। लेकिन यह बात सिरे से खारिज हो गई क्योंकि सीए और एसीए के बीच हुई मीटिंग में यह तय हुआ था कि जबतक बोर्ड और प्लेयर्ल एसोसिएशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच विवाद को चार सप्ताह हो गए हैं। किसी तरह का कॉन्ट्रैक्ट न होने के कारण 30 जून से लगभग दो सौ खिलाड़ी आधिकारिक तौर पर बेरोजगार हो गए हैं। हालांकि खिलाड़ी 10 अगस्त से शुरू होने वाले अभ्यास शिविर में हिस्सा लेंगे लेकिन शिविर के खत्म होने तक कोई समझौता नहीं हुआ तो खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे पर नहीं जाएंगे। 22 अगस्त से शुरू हो रहे बांग्लादेश दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहला टेस्ट 27-31 अगस्त के बीच राजधानी ढाका और दूसरा टेस्ट 4-8 सितंबर के बीच चटगांव में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed