फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia picked two Indian origin cricketers Aryan Sharma, Yash Deshmukh for their U19 series against India

Australia vs India U19: ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम में भारतीय मूल के दो खिलाड़ी, आर्यन और यश को दिया मौका

Fri, 08 Aug 2025 09:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Aug 2025 09:52 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच इस सीरीज की शुरुआत 21, 24 और 26 सितंबर को ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों से होगी।

विज्ञापन
Australia picked two Indian origin cricketers Aryan Sharma, Yash Deshmukh for their U19 series against India
आर्यन शर्मा और यश देशमुख - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय मूल के दो क्रिकेटरों आर्यन शर्मा और यश देशमुख को अगले महीने भारत अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। शर्मा जहां विक्टोरिया के बल्लेबाज हैं, वहीं ऑलराउंडर देशमुख न्यू साउथ वेल्स के उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें टीम में चुना गया है।
विज्ञापन

सीरीज का कार्यक्रम
इस सीरीज की शुरुआत 21, 24 और 26 सितंबर को ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों से होगी। इसके बाद 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक ब्रिस्बेन में और सात से 10 अक्तूबर तक मैकाय में दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर टीम के पूर्व कोच नीलसन देंगे ट्रेनिंग
इस टीम को पूर्व मुख्य कोच टिम नीलसन कोचिंग देंगे। नीलसन ने 2007 से 2011 तक सीनियर ऑस्ट्रेलियाई टीम को कोचिंग दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सोनया थाम्पसन ने कहा कि हम अंडर-19 टीम के हेड कोच के रूप में नीलसन का स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया पुरुष अंडर-19 टीम: साइमन बज, एलेक्स टर्नर, स्टीव होगन, विल मालजचुक, यश देशमुख, टॉम होगन, आर्यन शर्मा, जॉन जेम्स, हेडन शिलर, चार्ल्स लैचमुंड, बेन गॉर्डन, विल बायरोम, केसी बार्टन, एलेक्स ली यंग, जेडन ड्रेपर। रिजर्व: जेड हॉलिक, टॉम पैडिंगटन, जूलियन ओसबोर्न।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed