{"_id":"5db6f4128ebc3e93cc44198c","slug":"australia-pacer-mitchell-starc-will-miss-2nd-t20-against-srilanka-due-to-brothers-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की शादी की वजह से मैच नहीं खेलेंगे मिशेल स्टार्क, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 से हुए बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भाई की शादी की वजह से मैच नहीं खेलेंगे मिशेल स्टार्क, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 से हुए बाहर
Mon, 28 Oct 2019 07:28 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 28 Oct 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
मिशेल स्टार्क
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भाई की शादी के समारोह में शिरकत करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को होेने वाले दूसरे टी-20 मैच से हट गए हैं। स्टार्क के विकल्प के तौर पर बिली स्टेनलेक या सीन एबोट को टीम में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। उप-कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ शार्ट गेंदों का प्रभावी इस्तेमाल जारी रखेगी। इस (शॉर्ट गेंदबाजी करना) बारे में हमने बात की कि इसमें कोई संदेह नहीं, विशेषकर गाबा या एडिलेड ओवल में, जहां पिचें काफी तेज और उछाल वाली हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 में डेविड वॉर्नर की नाबाद शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका को 134 रन से हराया था।
विज्ञापन