फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के सिर पर लगी गेंद, बीच मैदान में हुए धराशायी

Mon, 01 Oct 2018 01:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
Australia opener Matt Renshaw met with acident on the ground against Pakistan

एक बार फिर क्रिकेट मैदान में ऐसा हादसा हुआ जिसे देखकर किसी के भी मन में डर बैठ सकता है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों दुबई में है। पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले वह अभ्यास मैच खेल रही है।

Australia opener Matt Renshaw met with acident on the ground against Pakistan

पाकिस्तान-ए के खिलाफ जारी चार दिवसीय इस अभ्यास मैच के दूसरे दिन फील्डिंग कर रहे ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी मैट रेनशॉ के सिर पर गेंद लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज रेनशॉ अभ्यास मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे।

Australia opener Matt Renshaw met with acident on the ground against Pakistan
matt renshaw

हादसा उस वक्त हुआ जब स्पिनर नाथन लॉयन के ओवर में आबिद अली ने जोरदार शॉट खेला।  गेंद सीधे शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे रेनशॉ के हेलमेट पर जा लगी। रेनशॉ दर्द से कराह उठे। उन्होंने तुरंत अपना हेलमेट उतारा और सिर पकड़ कर मैदान पर बैठे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia opener Matt Renshaw met with acident on the ground against Pakistan

कप्तान टिम पेन और मेडिकल स्टाफ ने रेनशॉ को खड़े होने में मदद की। रेनशॉ को जांच के लिए आईसीसी एकेडमी चेंज रूम ले जाया गया। इसके बाद पाकिस्तानी टीम रैनशॉ की जगह ऑस्ट्रेलियाई अंतिम-11 में मार्नस लाबुशेन को रखे जाने के लिए राजी हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed