फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने गुस्से की वजह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से हुआ बाहर

Thu, 17 Oct 2019 03:35 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 17 Oct 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Australia Mitchell Marsh Set To Miss Pakistan Test After Punching Wall
Australia Cricket Team - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श का गुस्सा उनके लिए घातक साबित हुआ है। मार्श ने एक मैच के दौरान दीवार पर अपने हाथ को दे मारा था जिसके कारण उनका हाथा जख्मी हो गया था। उनका गुस्सा इस कदर उनके मौजूदा क्रिकेट पर भारी पड़ा है कि हाथ में लगी चोट की वजह से वह आगामी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो गए हैं। रविवार को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान मार्श अपने आउट होने के तरीके से इतने खफा हुए कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम की दीवार पर जोर से पंच मारा, जिससे उनके दाहिने हाथ पर काफी चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें छह हफ्ते के लिए टीम से बाहर होना पड़ा है। 

Australia Mitchell Marsh Set To Miss Pakistan Test After Punching Wall
मिचेल मार्श

लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे मार्श को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में इस बर्ताव करने के कारण उनके क्रिकेट करियर पर तलवार लटक सकती है।

Australia Mitchell Marsh Set To Miss Pakistan Test After Punching Wall
मिचेल मार्श

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के कोच एडम वोग्स ने मिचेल मार्श के इस बर्ताव पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की । वोग्स को मार्श का यह व्यवहार अनुचित और निराशाजनक लगा, उन्होंने कहा कि मार्श ने खेल से संबंधित खिलाड़ियों के सामने गलत उदाहरण पेश किया है, कप्तान के रूप में यह उनके नेतृत्व की परीक्षा थी,जिसमे वह विफल रहे। ऑस्ट्रेलिया कोच जस्टिन लैंगर ने भी मार्श की इस हरकत के बाद उन्हें बेवकूफ कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia Mitchell Marsh Set To Miss Pakistan Test After Punching Wall
मिचेल मार्श

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खेल के प्रति अनुशासन के लिए विश्व भर में जानी जाती है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता के लिए कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। एंड्रयू साइमंडस ऐसे ही एक खिलाड़ी थे जिन्हें खेल के नियम कानून भंग के करने के लिए टीम से सदा-सदा के लिए मुक्त कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed