{"_id":"664b0740c37f98da910e8d00","slug":"australia-likely-to-name-jake-fraser-mcgurk-matthew-short-as-travelling-reserves-for-t20-world-cup-2024-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Reports: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से जुड़ सकते हैं मैकगर्क, जानें क्या रहेगी भूमिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से जुड़ सकते हैं मैकगर्क, जानें क्या रहेगी भूमिका
Mon, 20 May 2024 01:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 20 May 2024 01:48 PM IST
सार
स्ट्रेलिया के बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने आईपीएल 2024 सीजन में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए तूफानी पारियां खेली, लेकिन कंगारू टीम ने उन्हें 15 सदस्यीय खिलाड़ियों में जगह नहीं दी थी।
विज्ञापन
जेक फ्रेजर मैकगर्क
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारत सहित कई देशों ने अपनी टीमें घोषित कर दी है। ऑस्ट्रेलिया ने भी दो जून से होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने आईपीएल 2024 सीजन में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए तूफानी पारियां खेली, लेकिन कंगारू टीम ने उन्हें 15 सदस्यीय खिलाड़ियों में जगह नहीं दी थी। माना जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर मैकगर्क को टीम में शामिल कर सकती है। मैकगर्क के अलावा मैथ्यू शॉर्ट भी रिजर्व खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
टी20 में पदार्पण नहीं कर सके हैं मैकगर्क
अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं कर सके मैकगर्क को टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पास शीर्ष तीन स्थानों के लिए डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श पहले से हैं। बल्लेबाजी ऑलराउंडर शॉर्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले 14 में से नौ टी20 मैच खेले हैं। इनमें से पांच में उन्होंने पारी का आगाज किया और पिछले दो सत्र में वह बिग बैश लीग भी खेल चुके हैं।

गुरुवार को रवाना होगी टीम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सुझाव दिया था कि विश्व कप में एक रिजर्व साथ लेकर जाएंगे लेकिन अब वे शॉर्ट के साथ मैकगर्क को भी ले जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम गुरुवार को वेस्टइंडीज रवाना होगी। उसे त्रिनिदाद में 28 और 30 मई को नामीबिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने हैं। हेड, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल प्लेऑफ खेलने के बाद टीम से जुड़ेंगे। आईसीसी के नियम के अनुसार, सिर्फ 15 सदस्यीय टीम में शामिल खिलाड़ी ही विश्व कप में हिस्सा ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को पांच जून को बारबाडोस में ओमान के खिलाफ पहला मैच खेलना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान के साथ ग्रुप-बी में शामिल है।

टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है...
टिम डेविड, ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, जोश इंग्लिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा।