{"_id":"09e1ff8a-9642-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"australia-get-back-to-no-one-spot-within-two-years-says-mickey-arthur","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फिर से नंबर वन बन सकता है आस्ट्रेलिया’","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
‘फिर से नंबर वन बन सकता है आस्ट्रेलिया’
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Tue, 26 Mar 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दौरे पर 0-4 से क्लीन स्वीप झेलने के बावजूद आस्ट्रेलिया के कोच मिकी आर्थर ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम अगले दो वर्षों में फिर से नंबर एक बन सकती है।
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई टीम के लिए पिछले 44 साल में यह पहला मौका है जब किसी सीरीज में उसका 0-4 से सफाया हुआ है। इस शर्मनाक हार से टीम और कोच आर्थर आलोचकों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया को अब इस साल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो एशेज सीरीज खेलनी है और उससे पहले भारत के हाथों करारी शिकस्त से कंगारू टीम के हौसले पस्त हैं लेकिन आर्थर को भरोसा है कि टीम इस स्थिति से उबरने में सफल रहेगी और अगले दो साल में नंबर वन बन सकती है।
विज्ञापन
साथ ही आर्थर ने मोहाली टेस्ट के लिए चार खिलाड़ियों को अनुशासनहीनता के कारण बाहर किए जाने के फैसले को टीम के लिए अच्छा बताया।