{"_id":"5cec2b1ebdec2207897f2e85","slug":"australia-defeated-srilanka-in-their-second-warm-up-match-of-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर अपना दूसरा अभ्यास मैच भी जीता, वर्ल्ड कप के लिए दिखाई ताकत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर अपना दूसरा अभ्यास मैच भी जीता, वर्ल्ड कप के लिए दिखाई ताकत
Tue, 28 May 2019 09:18 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 28 May 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
उस्मान खवाजा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फील्डिंग के दौरान चोटिल होने के बावजूद सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 89 रन की बड़ी अर्धशतकीय पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया ने अपने दूसरे अभ्यास मैच में सोमवार को यहां श्रीलंका को 31 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों का एक और शानदार नमूना पेश किया।
विज्ञापन
अपने पहले अभ्यास मैच में मेजबान इंग्लैंड को 12 रन से हराने वाले ऑस्ट्रेलिया के सामने 240 रन का लक्ष्य था। उसने ख्वाजा की 105 गेंदों पर 89 रन की पारी तथा शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से 44.5 ओवर में 5 विकेट पर 241 रन बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
इससे पहले श्री लंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 239 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से लाहिरू तिरिमाने ने सर्वाधिक 56 रन बनाए जबकि धनंजय डिसिल्वा ने 43 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने 8 गेंदबाजों का उपयोग किया जिनमें लेग स्पिनर एडम जंपा सबसे सफल रहे। उन्होंने 39 रन देकर 2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के अपेक्षाकृत छोटे लक्ष्य के सामने सहज शुरुआत की।
कप्तान आरोन फिंच (11) जल्दी आउट हो गए लेकिन ख्वाजा ने एक छोर संभाले रखा। फील्डिंग करते समय उनके बायें घुटने पर चोट लग गई थी लेकिन बल्लेबाजी के दौरान उन पर इसका खास असर नहीं दिखा जो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर है।
ख्वाजा ने शॉन मार्श (34) के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 और ग्लेन मैक्सवेल (36) के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। मार्कस स्टॉयनिस ने 32 रन का योगदान दिया। श्री लंका की अभ्यास मैचों में यह दूसरी हार है। उसे पहले मैच में साउथ अफ्रीका से 87 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
वर्ल्ड कप में श्री लंका का पहला मैच एक जून को न्यू जीलैंड से कार्डिफ में होगा। ऑस्ट्रेलिया इसी दिन ब्रिस्टल में अफगानिस्तान का सामना करेगा।