फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia clinch odi series against england

वॉटसन ने लगाई इंग्लैंड की वाट, हर 2 चौके पर जड़ा 1 छक्का

Tue, 17 Sep 2013 12:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Sep 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
Australia clinch odi series against england

इंग्लैंड में एशेज सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर है कि उसने वनडे सीरीज जीतकर कुछ बदला चुकता कर लिया है।

विज्ञापन


साउथम्प्टन में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के अंतिम और पांचवें वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 49 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही कंगारू टीम ने यह सीरीज 2-1 जीत ली।
विज्ञापन


मेहमान ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 298 रनों पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम 48 ओवर में ही 249 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के नायक रहे शेन वॉटसन जिन्होंने 107 गेंदों में 12 चौके और छह छक्कों की मदद से 143 रनों की बेमिसाल पारी खेली। कप्तान माइकल क्लार्क ने भी 75 रनों का योगदान दिया।


वॉटसन ने महज 87 गेंदों में अपने वनडे करियर का आठवां शतक पूरा किया। उन्होंने 44वें ओवर में जोई रुट पर 28 रन (3 छक्का और दो चौका) ठोक डाले। हालांकि वॉटसन की शतकीय पारी के बावजूद टीम पूरे 50 ओवर में भी नहीं खेल सकी।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 61 रन देकर पांच विकेट झटके थे।

सीरीज का पहला और तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। मेजबान इंग्लैंड ने चौथा मैच तीन विकेट से जीता था। जबकि दूसरा और पांचवां मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed