{"_id":"631dde22a04f075d974e8242","slug":"australia-clean-sweeps-new-zealand-in-chappell-hadlee-odi-series-aus-vs-nz-3rd-odi-highlights-steve-smith","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs NZ : एरॉन फिंच ने जीत के साथ किया वनडे करियर का अंत, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड का किया 3-0 से सफाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs NZ : एरॉन फिंच ने जीत के साथ किया वनडे करियर का अंत, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड का किया 3-0 से सफाया
Sun, 11 Sep 2022 06:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केयर्न्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केयर्न्स
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 11 Sep 2022 06:40 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का 3-0 से सफाया कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 267 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.5 ओवर में 242 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 25 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का 3-0 से सफाया कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 267 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.5 ओवर में 242 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
पहला वनडे कंगारुओं ने दो विकेट से जीता था, जबकि दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 113 रन से जीत हासिल की थी। यह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच के वनडे करियर का आखिरी मैच था। उन्होंने जीत के साथ अपने वनडे करियर का अंत किया। हालांकि, वह टी-20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते रहेंगे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने चैपल-हैडली सीरीज अपने नाम की।
One last time in ODIs… Aaron Finch 🙌#AUSvNZ pic.twitter.com/0kxTYHsUnu
— ICC (@ICC) September 11, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। 16 रन तक टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। जोश इंग्लिस 16 गेंदों में 10 रन कप्तान फिंच 13 गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने 131 गेंदों में 105 रन की पारी खेली। उन्होंने मार्नश लाबुशेन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी निभाई। स्मिथ ने वनडे करियर का 11वां शतक लगाया। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया।
वहीं, लाबुशेन ने 78 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। लाबुशेन के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने स्मिथ का साथ निभाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी निभाई। ग्लेन मैक्सवेल आठ गेंदों में 14 रन बना सके। कैरी 43 गेंदों में 42 रन और कैमरून ग्रीन 12 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, टिम साउदी, लोकी फर्ग्यूसन और मिचेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।
268 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही। फिन एलेन ने डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। कॉन्वे 26 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, एलेन 38 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान केन विलियम्सन एकबार फिर फेल रहे। वह 56 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में विलियम्सन ने सिर्फ एक चौका लगाया।
विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम 10 रन, डेरिल मिचेल 16 रन ही बना सके। ग्लेन फिलिप्स और जेम्स नीशम ने चौथ विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी निभाई। नीशम 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिलिप्स ने मिचल सैंटनर के साथ मिलकर पारी संभालनी की कोशिश की। फिलिप्स अर्धशतक से चूक गए। वह 53 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। सैंटनर भी 33 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए।
मिचेल स्टार्क ने आखिर में लोकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट को पवेलियन भेज न्यूजीलैंड की पारी को 242 रन पर समेट दिया। टिम साउदी आठ रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, ग्रीन और एबॉट को दो-दो विकेट मिले। जोश हेजलवुड और एडम जैम्पा को एक-एक विकेट मिला।