फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Captain Pat Cummins responds to Former Australia Coach Justin Langer 'coward' statement

Australia: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच और मौजूदा कप्तान आमने-सामने, लैंगर के 'कायर' वाले बयान पर कमिंस का जवाब

Tue, 29 Nov 2022 04:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Nov 2022 04:25 PM IST
सार

कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे। साथ ही नाथन लियॉन स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे। शीर्ष सात में कोई बदलाव नहीं होगा। कमिंस ने कहा कि यह टीम 12 महीने पहले भी चुनी जा सकती थी, क्योंकि इन खिलाड़ियों का खेलना अपेक्षित है।

विज्ञापन
Australia Captain Pat Cummins responds to Former Australia Coach Justin Langer 'coward' statement
पैट कमिंस और जस्टिन लैंगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर और मौजूदा कप्तान पैट कमिंस आमने-सामने आ गए हैं। लैंगर ने हाल ही में कोच पद से इस्तीफे पर बड़ा बयान दिया था और कहा था कि किसी 'कायर' ने उनके कोचिंग स्टाइल के बारे में बोर्ड को गलत जानकारी दी थी, जो कि मीडिया में लीक हो गई। इसके बाद ही लैंगर को इस्तीफा देना पड़ा था। अब कमिंस ने इसका जवाब देते हुए कहा कि उनकी ऑस्ट्रेलियाई टीम में वह 'कायर' नहीं है।
विज्ञापन

कमिंस ने अपनी टीम का किया बचाव

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ निक हॉकले ने भी लैंगर के आरोपों पर सफाई दी थी और टीम का समर्थन किया था। वहीं, अब कमिंस भी लैंगर के विरोध में खड़े हो गए हैं और अपनी टीम का बचाव कर रहे हैं। कमिंस ने बयान में कहा- ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई डरपोक नहीं है और न ही कभी था। साथ ही कप्तान ने यह भी कहा कि वह लैंगर के बयान से नाखुश हैं।

There are no cowards in Australia team': Cummins' strong reply to Langer |  Cricket - Hindustan Times
जस्टिन लैंगर और पैट कमिंस
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिंस ने लैंगर के बयान पर क्या कहा?

कमिंस ने कहा- मुझे लगता है कि यह निराशाजनक है कि कभी-कभी ऑफ-फील्ड मुद्दों पर ध्यान खींचा जाता है, लेकिन इससे हमारी टीम पर वास्तव में कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लैंगर ने बयान देने के बाद सफाई भी पेश की थी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने "कायर" शब्द का इस्तेमाल किया तो वह खिलाड़ियों का जिक्र नहीं कर रहे थे। कमिंस ने लैंगर के इस बयान की सराहना की।
विज्ञापन

कप्तान कमिंस ने कहा- मुझे लगता है कि उन्होंने अपने बयान के बारे में सोचा और उसे स्पष्ट किया। इसलिए मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त है। बुधवार से पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। पर्थ में एक स्टैंड का नाम लैंगर के नाम पर रखा गया है। 

Justin Langer: Pat Cummins says Australia need a 'more collaborative' coach  | Cricket News | Sky Sports
लैंगर और पैट कमिंस

इसी साल लैंगर ने कप्तानी से इस्तीफा दिया था

कमिंस ने कहा- पिछले 12 महीनों में हमने जैसी क्रिकेट खेली है और जिस तरह का प्रदर्शन किया है या जिस तरह से हमने खुद को संचालित किया है, उस पर हमें वास्तव में गर्व है। खिलाड़ी निश्चित रूप से अपना सिर ऊंचा कर सकते हैं। लैंगर फरवरी में प्रमुख खिलाड़ियों के सार्वजनिक विरोध के बाद अपनी कोच की नौकरी से हाथ धो बैठे थे। ऑस्ट्रेलिया को 2021 में इंग्लैंड पर 4-0 से एशेज की जीत और फिर उसी वर्ष टी-20 विश्व कप में जीत दिलाने के बावजूद केवल छह महीने के विस्तार की पेशकश से वह नाखुश थे।

लैंगर ने क्या बयान दिया था?

पिछले हफ्ते एक पोडकास्ट में उन्होंने दावा किया था कि हर कोई मेरे सामने अच्छा व्यवहार कर रहा था, लेकिन किस्सा कुछ और ही था। इसका आधा हिस्सा कुछ और ही था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मेरे बारे में कई अलग बातें अखबार में छप रही थीं। बहुत सारे पत्रकार 'सूत्र' शब्द का उपयोग करते हैं। मैं कहूंगा कि उस शब्द को 'कायर' में बदल दें। एक कायर इन सबके बारे में बात करता है, सूत्र नहीं।

Cricket 2022: Pat Cummins response to Justin Langer question
ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ लैंगर

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कमेंट्री करेंगे लैंगर

लैंगर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कमेंटेटर होंगे। कमिंस ने कहा कि उनके मन में लैंगर को लेकर कोई गलत भावना नहीं है और वह उनसे मिलने को लेकर उत्सुक हैं। कमिंस ने कहा- मैं उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। लैंगर टीम के आसपास रहेंगे और कमेंट्री करेंगे, यह अच्छी बात है। कमिंस ने खुलासा किया कि पहले टेस्ट के लिए परफेक्ट-11 को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मौका दिया जाएगा। तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस यह मैच नहीं खेलेंगे।

25 सालों से ऑस्ट्रेलिया में नहीं जीता वेस्टइंडीज

कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे। साथ ही नाथन लियॉन स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे। शीर्ष सात में कोई बदलाव नहीं होगा। कमिंस ने कहा कि यह टीम 12 महीने पहले भी चुनी जा सकती थी, क्योंकि इन खिलाड़ियों का खेलना अपेक्षित है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सभी फिट हैं और खेलने को तैयार हैं। सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के लिए फेवरेट होंगे। वेस्टइंडीज ने पिछले 25 सालों में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टेस्ट नहीं जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed