{"_id":"5e12f2158ebc3e87c06986b2","slug":"australia-came-very-close-to-india-in-points-table-of-world-test-championship-after-crushing-nz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के बेहद करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, कीवियों को हारते ही ऐसी हुई अंकतालिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के बेहद करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, कीवियों को हारते ही ऐसी हुई अंकतालिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2020 का पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। 3 जनवरी को सिडनी में शुरू हुए इस टेस्ट को मेजबान कंगारूओं ने महज चौथे ही दिन अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने न सिर्फ 279 रन से आखिरी मैच जीता बल्कि 3-0 से टेस्ट सीरीज भी अपने नाम की। इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी बदलाव देखने को मिला है।
2 of 5
न्यूजीलैंड का सफाया करने के बाद ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ट्विटर
इस जीत के सात ऑस्ट्रेलिया 296 अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिक में टीम इंडिया के और नजदीक पहुंच गई है। भारतीय टीम जहां सात मैच में सात जीत के साथ 360 अंकों के साथ टॉप पर है तो कंगारू 10 मैच में सात जीत दो हार और एक ड्रॉ के साथ दूसरे नंबर पर है।
3 of 5
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका
- फोटो : ESPN
इस हार के बाद न्यूजीलैंड पांच मैच में एक जीत और चार पराजय के साथ पांचवेें स्थान पर आ गई है। उसे ऊपर श्रीलंका चार मैच में 1 जीत, दो हार और एक ड्रॉ के बाद चौथे नंबर पर है। तीसरे क्रम पर पाकिस्तान है, उसके और श्रीलंका के 80-80 अंक हैं, लेकिन रन रेट बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फिलहाल वेस्टइंडीज और बांग्लादेश अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को दो-दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का सोमवार को चौथा दिन है। इस मैच खत्म होते ही एक बार फिर अंक तालिक में बदलाव आएगा, फिलहाल इंग्लिश टीम छठे तो प्रोटियाज सातवें क्रम पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
icc
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दो मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 60 अंक मिलते हैं। तीन मैचों की सीरीज मे एक मैच जीतने पर 40 अंक मिलते हैं। चार मैचों की सीरीज में एक मैच की जीत पर 30 अंक मिलते हैं। वहीं, पांच मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 24 अंक मिलते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।