{"_id":"5b3b602f4f1c1b91288b459a","slug":"australia-beat-zimbabwe-by-100-runs-in-t20-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे को ढेर कर ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, मिली अब तक की सबसे बड़ी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिम्बाब्वे को ढेर कर ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, मिली अब तक की सबसे बड़ी जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
aaron finch
आरोन फिंच (172) की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 ट्राई सीरीज के दूसरा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के सामने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 229 की पहाड़ जैसी चुनौती खड़ी की थी, जिसका पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 9 विकेट गंवाकर 129 रन ही बना सकी।
बता दें कि टी-20 क्रिकेट में यह ऑस्ट्रेलिया की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के सबसे बड़े नायक ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज आरोन फिंच रहे। फिंच ने सिर्फ 76 गेंदों का सामना करते हुए 172 रन की शतकीय पारी खेली। टी-20 क्रिकेट में यह ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
आरोन फिंच अपनी इस तेज तर्रार पारी में 16 चौके और 16 छक्के जड़े। फिंच ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर आते ही हमला बोल दिया। कंगारू कप्तान ने महज 22 गेंद पर छह चौका और तीन छक्का जमाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन
वहीं 50 गेंद पर शतक पूरा कर टी-20 में दूसरा शतक जड़ा। फिंच के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। एरोन फिंच के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इंग्लैंड के खिलाफ फिंच ने 2013 में 63 गेंद पर 156 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 14 छक्के मारे थे।