फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia beat South africa by 2 wickets in 3rd T20.

एक गेंद शेष रहते ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

Sun, 09 Nov 2014 07:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 09 Nov 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
Australia beat South africa by 2 wickets in 3rd T20.
मेजबान ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के लिए अंतिम ओवर में 3 रन बनाने थे लेकिन जीत एक गेंद पहले ही मिली।
विज्ञापन


धाकड़ बल्लेबाज कैमरून व्हाइट के नाबाद 41 रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक हुए मुकाबले में एक गेंद शेष रहते दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कंगारुओं ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

सिडनी में खेले गए मुकाबले में 146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी लेकिन इसे हासिल करने में उसे पसीना आ गया।
विज्ञापन


मुकाबला आसान लग रहा था लेकिन काइली एबोट ने तीसरी गेंद पर सीन एबोट को आउट कर मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी। अगली ही गेंद पर व्हाइट भी मामूली अंतर से रन आउट होते बचे लेकिन एक गेंद शेष रहते उन्होंने एक रन लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला ही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका से पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ओपनरों क्विंटन डी कॉक (48) और रीजा हेंड्रिक्स (49) ने 8.4 ओवर में 75 रन की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को ठोस शुरुआत दिलाई। लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई और टीम 6 विकेट पर 145 रन तक ही पहुंच सकी।


इन दोनों के अलावा डेविड मिलर (34) ही केवल दोहरे अंक में पहुंच सके। कप्तान जेपी डुमिनी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।

जवाब में आरोन फिंच (33) और बेन डंक (14) ने ऑस्ट्रेलिया को 4.4 ओवर में 40 रन की साझेदारी कर तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद 100 रन तक 5 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पवेलियन लौट गए लेकिन ‘मैन ऑफ द मैच’ व्हाइट ने एक छोर थामे रखा और 31 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 41 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

‘मैन ऑफ द सीरीज’ बने ग्लेन मैक्सवेल ने इस मैच में 15 गेंद में 23 रन का योगदान किया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स फॉकरन ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविस वेस और रॉबिन पीटरसन ने 3-3 विकेट निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed