फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia beat indian women cricket team in first match of tri nation t20 series

टीम इंडिया नहीं खोज पा रही ऑस्ट्रेलिया का तोड़, टी20 ट्राई सीरीज में भी झेली शिकस्त

Thu, 22 Mar 2018 01:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
australia beat indian women cricket team in first match of tri nation t20 series
indian women cricket team

स्मृति मंधाना (67) और झूलन गोस्वामी (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शनों के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गुरुवार को टी20 ट्राई सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 11 गेंदें शेष रहते 6 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले टीम इंडिया को हाल ही में संपन्न तीन मैचों की वन-डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों घर में ही 0-3 का क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था।

विज्ञापन


टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। 

153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत झूलन गोस्वामी ने बिगाड़ी। गोस्वामी ने अलिसा हीली (4) और एश्ले गार्डनर (15) को जल्दी-जल्दी आउट किया। यहां से बेथ मूनी (45) ने एलिस विलानी (39) के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को 100 रन के पार लगाया। झूलन ने बेथ को पांडे के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन


जल्द ही पूनम यादव ने विलानी का कैच अपनी गेंद पर लपककर कंगारू टीम को चौथा झटका दिया। मगर यहां से कप्तान मेग लेनिंग (35*) और रचेल हेन्स (12*) ने 44 रन की अविजित साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया को मिताली राज (18) और स्मृति मंधाना (67) ने 72 रन की साझेदारी करके शानदार शुरुआत दिलाई। गार्डनर ने राज को स्टंपिंग कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। 

फिर मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (13) के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जोड़े। गार्डनर ने 41 गेंदों में 11 चौको और दो छक्को की मदद से 67 रन बनाने वाली मंधाना को अपना दूसरा शिकार बनाया। 

टीम इंडिया का स्कोर 100 रन हुआ ही था कि युवा जेमिमाह रोड्रिग्स (1) और हरमनप्रीत कौर को एलिसा पेरी ने पवेलियन भेजकर मेजबान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने की कोशिश की। 


इसके बाद अनुजा पाटिल ने 21 गेंदों में 6 चौको और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वेदा कृष्णामूर्ति (15*) और शिखा पांडे (1*) नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गार्डनर और एलिसा पेरी ने दो-दो जबकि किमिंस को एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed