फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSTRALIA BEAT ENGLAND BY 5 RUNS, women world cup

इंग्लैंड को हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची

Thu, 31 Mar 2016 11:17 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह/ अमर उजाला, दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Mar 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
AUSTRALIA BEAT ENGLAND BY 5 RUNS, women world cup
- फोटो : pti

पिछले तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने नाजुक क्षणों धैर्य दिखाते हुए इंग्लैंड को यहां बुधवार को अत्यंत रोमांचक मैच में मात्र पांच रन से शिकस्त देकर टी-20 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। कप्तान मेग लेनिंग ने शानदार हाफ सेंचुरी जमाने के साथ नाजुक क्षणों में अपनी गेंदबाजों का चतुराई से इस्तेमाल करने के साथ बेहतरीन फील्डिंग का नमूना पेश कर दो बेहतरीन कैच लपक कर ऑस्ट्रेलिया को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया।

विज्ञापन


लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला अब वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच बृहस्पतिवार को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगी।
विज्ञापन


वूमेन ऑफ द’ मैच कप्तान मेग लेनिंग की 55 रन की आकर्षक पारी और ओपनर विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली की 25 रन की उपयोगी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर इंग्लैंड के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 132 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। लेनिंग ने 50 गेंदें खेली और अपनी पारी में छह चौके लगाए। मीडियम पेसर मेगन शट (2/15) ने धारदार गेंदबाज कर इंग्लैंड को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन पर रोक शानदार जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed