{"_id":"369222d6-acdf-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"australia-announce-ashes-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैडिन और रोजर की ऑस्ट्रेलियाई एशेज टीम में वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैडिन और रोजर की ऑस्ट्रेलियाई एशेज टीम में वापसी
सिडनी/एजेंसी
Updated Wed, 24 Apr 2013 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिष्ठित एशेज सीरीज के लिए अनुभवी विकेटकीपर ब्रैड हैडिन और क्रिस रोजर को टीम में वापस बुलाया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में खेली जाने वाली सीरीज के लिए रोजर को पांच साल बाद टीम में शामिल किया गया है जबकि हैडिन को उपकप्तानी सौंपी गई है।
अनुभवी हैडिन को गत वर्ष टीम से बाहर कर दिया गया था जबकि रोजर ने 2008 में भारत के खिलाफ मात्र एक टेस्ट खेला है। दोनों ही खिलाड़ियों को एशेज सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनाया गया है।
शेन वाटसन के उपकप्तानी छोड़ने के बाद अब हैडिन को यह पदभार सौंपा गया है। हालांकि आलराउंडर वाटसन बल्लेबाजी क्रम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में होंगे जबकि गैर अनुभवी जेम्स फॉल्कनर को गेंदबाजी क्रम में मुख्य खिलाड़ी के तौर पर लिया गया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा, ‘हैडिन के बारे में सबसे खास है कि वह हमेशा ही बेहतरीन स्कोर बनाने में मदद करते हैं। हमें पूरा यकीन है कि उपकप्तान के रूप में उनका नेतृत्व हमारे लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। किसी भी सर्वश्रेष्ठ टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल होना चाहिए और 16 सदस्यीय यह टीम इससे परिपूर्ण है।’
विज्ञापन
टीम: माइकल क्लार्क (कप्तान), ब्रैड हैडिन (उपकप्तान), एड कोवन, डेविड वार्नर, फिलिप ह्यूज, शेन वाटसन, उस्मान ख्वाजा, क्रिस रोजर्स, मैथ्यू वेड, नाथन लियोन, जेम्स फॉल्कनर, पीटर सिडल, रेयान हैरिस, जेम्स पैटिनसन, मिचेल स्टार्क और जैक्सन बर्ड।