फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia and west indies will play for title of womens world cup

इतिहास बनाने उतरेंगी कैरेबियाई महिलाएं

Sat, 16 Feb 2013 06:24 PM IST
मुंबई/खेल डेस्क
मुंबई/खेल डेस्क Updated Sat, 16 Feb 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
australia and west indies will play for title of womens world cup

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार पहुंची वेस्ट इंडीज की टीम रविवार को जब यहां के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी उसकी निगाहें इतिहास रचने पर होगी। वेस्ट इंडीज ने अपने आखिरी लीग मैच में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को ही हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।

विज्ञापन


वेस्ट इंडीज ने 164 रन का मामूली स्कोर बनाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को 156 रन पर लुढ़का दिया था। इस जीत के कारण कैरेबियाई टीम बढे़ हुए मनोबल के साथ खिताबी मुकाबले में उतरेगी जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले मैच की गलतियों को दोहराने से बचना चाहेगी। लेकिन इतना तय है कि मुकाबला रोमांचक होगा।
विज्ञापन


मुश्किल रहा विंडीज का फाइनल सफर
वेस्ट इंडीज की टीम का हालांकि टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छा नहीं रहा और उसे अपने पहले ही मैच में भारत से 105 रन के बडे़ अंतर से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, विंडीज ने इस निराशा को पीछे छोड़ते हुए जबरदस्त वापसी की और फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप चरण में भारत से मिली हार के बाद उसने श्रीलंका को 209 रन के बडे़ अंतर से हराया। हालांकि आखिरी ग्रुप मैच में उसे इंग्लैंड से छह विकेट से हार मिली लेकिन वह ग्रुप से तीसरी टीम के रूप में सुपर सिक्स में जगह बनाने में कामयाब रही। सुपर सिक्स में वेस्ट इंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से, न्यूजीलैंड को 48 रन से और ऑस्ट्रेलिया को आठ रन से हराया।

सुपर सिक्स में ऑस्ट्रेलिया को हरा चुका है विंडीज

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप ‘बी’ में पाकिस्तान को 91 रन से, दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से और न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। सुपर सिक्स में उसने बेहद करीबी मुकाबले में इंग्लैंड को दो रन से और श्रीलंका को नौ विकेट से हराया लेकिन उसे वेस्ट इंडीज से आठ रन से हार झेलनी पड़ी।

विंडीज की डॉटिन पर रहेगी नजर

ऑस्ट्रेलिया को खिताबी मुकाबले में स्टेफनी टेलर से सावधान रहना होगा जो छह मैचों में एक शतक सहित 309 बना चुकी हैं। दियांद्रा डॉटिन भी जबरदस्त फॉर्म में हैं और उनके नाम टूर्नामेंट में 204 रन हैं।


ऑस्ट्रेलिया को हेंस से काफी उम्मीदें
ऑस्ट्रेलिया के लिए रैचेल हेंस ने 221 रन, मैग लेनिंग ने 195 और जैस कैमरून ने 150 रन बनाए हैं। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट 13 विकेट लेकर सबसे आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही होली फर्लिंग ने भी चार मैचों में नौ विकेट लिए हैं। वेस्ट इंडीज के लिए डाटिन नौ विकेट और शैनेल डेली सात विकेट ले चुकी हैं।

प्रसारण: 2:30 बजे से, स्टार क्रिकेट पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed