फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Amanda Jade-Wellington gets marriage proposal from boyfriend after Big Bash League match

VIDEO: जीत का जश्न मना रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को मिला शादी का प्रस्ताव, हर कोई रह गया हैरान

Sat, 19 Oct 2019 08:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 19 Oct 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Australia Amanda Jade-Wellington gets marriage proposal from boyfriend after Big Bash League match
अमांडा वेलिंग्टन - फोटो : social media

क्रिकेट के मैदान में जीत का जश्न अचानक से प्यार के जश्न में बदल गया और देखते-देखते एक क्रिकेटर प्यार के मैदान पर अपना दिल हार गई। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले गए महिला बिग बैश लीग के दूसरे मुकाबले में हर कोई एक शानदार नजारे का गवाह बना।

विज्ञापन


एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मुकाबले में एडिलेड की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की। उसके बाद टीम की महिला खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाना शुरू किया, लेकिन तभी अचानक से उस वक्त हर कोई हैरान हो गया जब टीम की एक खिलाड़ी को उसके बॉयफ्रेंड ने बीच मैदान ही शादी का प्रस्ताव दे दिया।
विज्ञापन

 


साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाली 22 वर्षीय अमांडा को शनिवार को उनके बॉयफ्रेंड टेलर ने घुटनों के बल बैठकर अपनी मोहब्बत का इजहार कर दिया। उसके बाद अमांडा ने भी 23 वर्षीय बॉयफ्रेंड का प्रस्ताव स्वीकार करते हुए हामी भर दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed