फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Alana King got hit wicket after hitting a six umpire did not give out video goes viral

Video: छक्का लगाकर हिटविकेट हुई ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग, फिर भी अंपायर ने नहीं दिया आउट, जानें पूरा मामला

Sat, 10 Feb 2024 02:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 10 Feb 2024 02:28 PM IST
सार

मसबत के द्वारा फेंकी गई फुलटॉस को निशाना बनाते हुए अलाना ने जोर से बल्ला घुमाया और उसे बाउंड्री के पार भेज दिया लेकिन वह अपना बैलेंस संभाल नहीं सकी। वह हिट विकेट हो गईं। उनका बल्ला स्टंप्स पर लगा और वह गिर पड़ीं।

विज्ञापन
Australia Alana King got hit wicket after hitting a six umpire did not give out video goes viral
अलाना किंग - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (शनिवार) सिडनी के नॉर्थ सिडनी ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक ऐसी अजीबोगरीब घटना हुई जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पहले बल्लेबाज ने फुलटॉस गेंद को जोरदार शॉट खेकलर बाउंड्री के पार पहुंचा दिया बाद में वह हिट विकेट का शिकार हो गईं। हैरानी की बात ये रही कि मैदान पर मौजूद अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

 
ऑस्ट्रेलिया बनाम द. अफ्रीका मैच में हुई अजीबोगरीब घटना
ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 48वें ओवर की है। स्टार ऑलराउंडर अलाना किंग बल्लेबाजी कर रही थीं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज मसबत क्लास गेंदबाजी कर रही थीं। मसबत के द्वारा फेंकी गई फुलटॉस को निशाना बनाते हुए अलाना ने जोर से बल्ला घुमाया और उसे बाउंड्री के पार भेज दिया लेकिन वह अपना बैलेंस संभाल नहीं सकी। वह हिट विकेट हो गईं। उनका बल्ला स्टंप्स पर लगा और वह गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात ये है कि इसके बावजूद मैदान पर मौजूद अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  दरअसल, मसबत के द्वारा फेंकी गई गेंद बल्लेबाज के कंधे से ऊपर थी इसलिए अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिया। यही वजह है कि अलाना को आउट नहीं दिया गया। इसके बाद टीम को सात रन भी मिल गए। इस घटना की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है। हर कोई इसे देखकर हैरान है।
 
बेथ मूनी ने खेली अर्धशतकीय पारी
इस घटना को देखकर ऑस्ट्रेलिया का पूरा खेमा हैरान रह गया। कप्तान एलिसा हीली भी चौंक गई। सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बात करें इस मैच की तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 277 रन बनाए हैं। बेथ मूनी ने 80 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम 63 रनों पर चार विकेट खो चुकी है। फिलहाल यह मैच बारिश से प्रभावित है और रुका हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed