Video: छक्का लगाकर हिटविकेट हुई ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग, फिर भी अंपायर ने नहीं दिया आउट, जानें पूरा मामला
मसबत के द्वारा फेंकी गई फुलटॉस को निशाना बनाते हुए अलाना ने जोर से बल्ला घुमाया और उसे बाउंड्री के पार भेज दिया लेकिन वह अपना बैलेंस संभाल नहीं सकी। वह हिट विकेट हो गईं। उनका बल्ला स्टंप्स पर लगा और वह गिर पड़ीं।
विस्तार
Alana King manages to hit a six - and her own wicket - off the same ball!
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 10, 2024
It's all happening! #AUSvSA pic.twitter.com/PrsVvkNvL0
ऑस्ट्रेलिया बनाम द. अफ्रीका मैच में हुई अजीबोगरीब घटना
ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 48वें ओवर की है। स्टार ऑलराउंडर अलाना किंग बल्लेबाजी कर रही थीं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज मसबत क्लास गेंदबाजी कर रही थीं। मसबत के द्वारा फेंकी गई फुलटॉस को निशाना बनाते हुए अलाना ने जोर से बल्ला घुमाया और उसे बाउंड्री के पार भेज दिया लेकिन वह अपना बैलेंस संभाल नहीं सकी। वह हिट विकेट हो गईं। उनका बल्ला स्टंप्स पर लगा और वह गिर पड़ीं।
हैरानी की बात ये है कि इसके बावजूद मैदान पर मौजूद अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मसबत के द्वारा फेंकी गई गेंद बल्लेबाज के कंधे से ऊपर थी इसलिए अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिया। यही वजह है कि अलाना को आउट नहीं दिया गया। इसके बाद टीम को सात रन भी मिल गए। इस घटना की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है। हर कोई इसे देखकर हैरान है।
बेथ मूनी ने खेली अर्धशतकीय पारी
इस घटना को देखकर ऑस्ट्रेलिया का पूरा खेमा हैरान रह गया। कप्तान एलिसा हीली भी चौंक गई। सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बात करें इस मैच की तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 277 रन बनाए हैं। बेथ मूनी ने 80 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम 63 रनों पर चार विकेट खो चुकी है। फिलहाल यह मैच बारिश से प्रभावित है और रुका हुआ है।