फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia A Women vs India A Women 3rd T20I match report and result Great Barrier Reef Arena Mackay

AUSWA vs INDWA: प्रेमा और राधा के प्रयास नाकाम, ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए महिला टीम को तीसरे टी20 में भी हराया

Sun, 10 Aug 2025 09:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 10 Aug 2025 09:55 PM IST
सार

भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को आठ विकेट पर 144 रन रोक दिया। भारत ए के पास सीरीज में पहली जीत दर्ज करने का शानदार मौका था लेकिन टीम शैफाली की साहसिक पारी के बावजूद आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
Australia A Women vs India A Women 3rd T20I match report and result Great Barrier Reef Arena Mackay
राधा यादव - फोटो : ANI

विस्तार

प्रेमा रावत और राधा यादव की शानदार गेंदबाजी के बाद शैफाली वर्मा (25 गेंद में 41) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद भारत ए को तीसरे अनाधिकृत टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ए से चार रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लेग स्पिनर प्रेमा (3/24) और वामहस्त स्पिनर राधा (3/31 ) ने ऑस्ट्रेलिया ए को आठ विकेट पर 144 रन रोक दिया। भारत ए के पास सीरीज में पहली जीत दर्ज करने का शानदार मौका था लेकिन टीम शैफाली की साहसिक पारी के बावजूद आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी। सियाना जिंजर ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ए ने तीन मैचों की इस सीरीज में लगातार तीसरी जीत के साथ सूपड़ा साफ किया। 
विज्ञापन


जिंजर ने अहम मौकों पर शैफाली के अलावा राघवी बिष्ट (25) कप्तान राधा (नौ) संजीवन साजना (तीन) के विकेट के साथ टीम की जीत पक्की की। भारत ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए दिनेश वृंदा (चार) को शैफाली के साथ पारी का आगाज करने के लिए भेजा जबकि उमा छेत्री (03) तीसरे क्रम पर आईं। टीम का यह दांव सफल नहीं रहा और उसने 16 रन तक दो विकेट गंवा दिए। शैफाली और राघवी ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर लड़खड़ाती पारी को संभाला। राघवी ने इसके बाद मिन्नू मनी (30) के साथ 48 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। टीम का स्कोर जब 107 रन था तब राघवी स्टंप आउट हो गई। इसके कुछ ही समय के बाद मिन्नू के रन आउट होने से भारतीय बल्लेबाज दबाव में आ गईं। राधा, तनुजा कंवर (एक) और साजना जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed