{"_id":"63fae2bdbaa97c52510541c8","slug":"aus-w-vs-sa-w-t20-world-cup-2023-final-live-streaming-telecast-where-how-to-watch-australia-vs-south-africa-2023-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS W vs SA W T20 Live Streaming: महिला टी20 विश्व कप का फाइनल आज, जानें कब-कहां देखें मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS W vs SA W T20 Live Streaming: महिला टी20 विश्व कप का फाइनल आज, जानें कब-कहां देखें मुकाबला
Sun, 26 Feb 2023 10:10 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:10 AM IST
सार
Australia W vs South Africa W T20 World Cup Final Live Streaming, Telecast: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला केपटाउन में है। ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार यह टूर्नामेंट जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका पहली बार खिताब जीतना चाहेगी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार महिला टी20 विश्व कप जीता है और छठी बार यह खिताब जीतना चाहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल खेल रही है और अपने घरेलू मैदान पर फैंस को विश्व कप जीतकर जश्न मनाने का मौका देने की कोशिश करेगी।
महिला क्रिकेट में हमेशा से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा रहा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम इतिहास रचने के इरादे के साथ इस टूर्नामेंट में खेली है। दोनों टीमें शानदार लय में हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर होना तय है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मैच?
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मैच 26 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मैच?
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा।

कब शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मैच?
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम छह बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
महिला टी20 विश्व कप के मैच प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली, बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), एश्ले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसे पेरी, ताहिला मैकग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।
दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्डवॉर्ट, ताजमिन ब्रिट्स, मरिजाने कप, सुने लुस (कप्तान), क्लो ट्रायॉन, एनेके बॉश, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।