फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aus vs wi david warner played last match of his carrier he announced retirement from international cricket

AUS vs WI: 'अब मेरा समय पूरा हुआ', वेस्टइंडीज के खिलाफ वॉर्नर ने खेला करियर का आखिरी मुकाबला, हुए भावुक

Tue, 13 Feb 2024 09:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 13 Feb 2024 09:01 PM IST
सार

टेस्ट और वनडे से संन्यास ले चुके वॉर्नर ने घोषणा की कि वह जून, 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारुप से संन्यास ले लेंगे। पर्थ में खेले गए मैच के बाद वह भावुक हो गए। ये उनके करियर का आखिरी मैच है।

विज्ञापन
Aus vs wi david warner played last match of his carrier he announced retirement from international cricket
डेविड वॉर्नर - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। पर्थ में खेले गए इस मुकाबले के बाद वॉर्नर ने घोषणा की कि वह जून, 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारुप से संन्यास ले लेंगे। इस टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। इस मुकाबले के बाद वह भावुक हो गए।
विज्ञापन

 
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज खेला गया। इस मैच में कैरिबियाई टीम ने 37 रनों से जीत हासिल की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अपने करियर के आखिरी मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 49 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 81 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

 
'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे वॉर्नर
टेस्ट और वनडे से संन्यास ले चुके वॉर्नर ने इस सीरीज में सर्वाधिक 173 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को हासिल कर वह भावुक हो गए। उन्होंने अपना अवॉर्ड युवा खिलाड़ियों को थमा दिया। वॉर्नर ने कहा, ‘अब मेरा समय पूरा हो गया है। अब बारी युवा खिलाड़ियों की है, उन्हें मौके मिलने चाहिए।‘
विज्ञापन
विज्ञापन


भावुक हुए वॉर्नर
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा,  "ब्रेक लेना और फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलना अच्छा रहा। मुझे न्यूजीलैंड सीरीज के बाद आईपीएल के लिए काफी समय मिल जाएगा। उसके बाद कैरेबिया में विश्व कप खेलना है, वहां बाउंड्री बहुत बड़ी नहीं होती है। मेरा समय पूरा हो गया है। अब युवाओं के लिए आगे आने का और अपना टैलेंट दिखाने का समय है।"


कैसा रहा करियर?
2009 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले वॉर्नर ने 112 टेस्ट मैचों में 8786 रन बनाए। इस प्रारुप में उनका उच्चतम स्कोर 335* रनों का रहा। वहीं, 161 वनडे मुकाबलों में सलामी बल्लेबाज ने 6932 रन बनाए जबकि 102 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 3067 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed