फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs WI 2nd Test: Boland took three wickets in one over, West Indies got a target of 497 runs

AUS vs WI 2nd Test: बोलैंड ने एक ओवर में तीन विकेट झटके, वेस्टइंडीज को मिला 497 रन का लक्ष्य

Sun, 11 Dec 2022 03:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 Dec 2022 03:38 AM IST
सार

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज का स्कोर 38 रन पर चार विकेट हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने चंद्रपाल (17) को विकेट के पीछे कैच कराया।

विज्ञापन
AUS vs WI 2nd Test: Boland took three wickets in one over, West Indies got a target of 497 runs
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेज गेंदबाज स्काट बोलैंड (नौ रन पर तीन विकेट) के एक ओवर में तीन विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दिन-रात्रि मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन वेस्टइंडीज को 214 रन पर ढेर कर दिया था।
विज्ञापन


उसके बाद अंतिम सत्र में अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 199 रन बनाकर घोषित कर दी। वेस्टइंडीज को दो दिन में 497 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। उसके बाद पारी के छठे ओवर में आए बोलैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट लेकर मेहमान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 15 रन कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पहली गेंद पर क्रेग ब्रेथवेट (03) को विकेट के पीछे कैच कराया। फिर ब्रुक्स को बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू कर दिया। दो गेंद बाद जर्मेन ब्लैकवुड (00) को गली में कैच करा दिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज का स्कोर 38 रन पर चार विकेट हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने चंद्रपाल (17) को विकेट के पीछे कैच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed