{"_id":"6596ecc35c0020c60f08acc5","slug":"aus-vs-pak-warner-scored-34-runs-rain-disrupted-australia-pakistan-test-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs PAk: वॉर्नर ने बनाए 34 रन, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट में बारिश का खलल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs PAk: वॉर्नर ने बनाए 34 रन, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट में बारिश का खलल
Thu, 04 Jan 2024 11:07 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:07 PM IST
सार
दूसरे सत्र में पहले खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दूधिया रोशनी का प्रकाश था लेकिन इसके बावजूद खेल रोक दिया गया जो दर्शकों को नागवार गुजरा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेविड वॉर्नर अपने विदाई टेस्ट मैच की पहली पारी में 34 रन बनाकर आउट हुए जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां खराब रोशनी और बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 116 रन बनाए। खराब रोशनी और बारिश के कारण दूसरे दिन केवल 46 ओवर का खेल ही संभव हो पाया। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 313 रन बनाए थे और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया अभी उससे 197 रन पीछे है। जब अंपायरों ने दूसरे दिन का खेल समाप्त घोषित किया तब मार्नस लाबुशेन 23 और स्टीव स्मिथ 6 रन पर खेल रहे थे।
दूसरे सत्र में पहले खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दूधिया रोशनी का प्रकाश था लेकिन इसके बावजूद खेल रोक दिया गया जो दर्शकों को नागवार गुजरा। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस फैसले की आलोचना की। स्टेडियम में मौजूद 25000 दर्शक खेल शुरू होने की उम्मीद में बैठे रहे लेकिन उसके बाद बारिश आ गई जिसके कारण आगे खेल नहीं हो पाया।