{"_id":"653d1a4d54030a1bb60678dc","slug":"aus-vs-nz-match-highlights-and-scorecard-updates-as-australia-beat-new-zealand-by-5-runs-in-odi-wc-2023-match-2023-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत, न्यूजीलैंड की दूसरी हार; आखिरी गेंद में छक्का लगता तो पलट जाती बाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत, न्यूजीलैंड की दूसरी हार; आखिरी गेंद में छक्का लगता तो पलट जाती बाजी
Sat, 28 Oct 2023 07:57 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 28 Oct 2023 07:57 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद दमदार वापसी की है और न्यूजीलैंड को हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की है। वहीं, न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 के 27वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पांच रन से हरा दिया। यह न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी हार है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत है। अब अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति एक जैसी है। छह मैच के बाद दोनों टीमें चार जीत के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। बेहनतर रन रेट के साथ न्यूजीलैंड तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 388 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 383 रन ही बना पाया और करीबी अंतर से मैच हार गया।
कीवी टीम को जीत के लिए आखिरी गेंद में छह रन की जरूरत थी, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन छक्का नहीं लगा सके और ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन से मैच अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। कीवी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार उन्हें पर था, लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर वह रन आउट हो गए और न्यूजीलैंड की हार यहीं तय हो गई थी।

ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड के 109 और डेविड वॉर्नर के 81 रन बनाए। मैक्सवेल ने 41, इंग्लिस ने 38 और कमिंस ने 37 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और ग्लेन फिलिप्स ने तीन-तीन विकेट लिए। सैंटनर को दो और मैट हेनरी-जेम्स निशन को एक-एक विकेट मिले। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने 116 रन बनाए। जेम्स नीशम ने 58 और डेरिल मिचेल ने 54 रन की पारी खेली। यंग ने 32 और कॉन्वे ने 28 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही थी। विश्व कप का अपना पहला मैच खेल रहे ट्रेविस हेड ने 59 गेंद में ही शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का चौथा शतक रहा। हेड चोटिल थे और इसकी वजह से शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने वॉर्नर के साथ पहले विकेट के लिए 117 गेंद में 175 रन की साझेदारी निभाई। 59 गेंद में शतक इस विश्व कप का तीसरा सबसे तेज शतक है। ग्लेन मैक्सवेल ने 40 और एडेन मार्करम ने 49 गेंद में शतक जड़ा था। हेड ने 67 गेंद में 10 चौके और सात छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। वहीं, वॉर्नर ने लगातार तीसरे मैच में 50 से ज्यादा का स्कोर किया। इससे पहले पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ा था।

वॉर्नर 65 गेंद में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ भी 18 रन बनाकर चलते बने। यह तीनों विकेट ग्लेन फिलिप्स ने लिए। मिचेल मार्श 36 रन, मार्नस लाबुशेन 18 रन बनाकर आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल ने फिर 24 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, जोश इंग्लिस ने 28 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान पैट कमिंस ने 14 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 37 रन बनाए। 49वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए। उन्होंने इंग्लिश और कमिंस के अलावा जाम्पा को आउट किया। फिर 50वें ओवर में मैट हेनरी ने मिचेल स्टार्क को नीशम के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को 388 रन पर खत्म कर दिया। बोल्ट और फिलिप्स के तीन-तीन विकेट के अलावा मिचेल सैंटनर ने दो विकेट लिए। हेनरी और नीशम को एक-एक विकेट मिला। यह ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और वनडे विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले 2016 में ऑस्ट्रेलिया ने कैनबरा में कीवियों के खिलाफ पांच विकेट गंवाकर 378 रन बनाए थे। वहीं, यह विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
स्विच हिट लगाते ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड की पारी
389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की। कॉन्वे और विल यंग ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। कॉन्वे 17 गेंद में 28 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने। इसके बाद विल यंग भी 32 रन बनाकर हेजलवुड का दूसरा शिकार बने। पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने दो विकेट जरूर गंवाए, लेकिन 73 रन बनाकर यह टीम मैच में बनी रही। डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर कीवी टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। मिचेल 51 गेंद में 54 रन बनाकर जैम्पा को अपना विकेट थमा दिया, लेकिन रचिन क्रीज पर जमे रहे।

डेवोन कॉन्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
रचिन ने 49 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और लाथम के साथ मिलकर न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार ले गए। लाथम 21 रन बनाकर जैम्पा का दूसरा शिकार बने। इसके बाद रवींद्र और फिलिप्स कीवी टीम को 250 के पार ले गए। रवींद्र ने 77 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद ही फिलिप्स आउट हो गए। रचिन भी 89 गेंद में 116 रन बनाकर चलते बने।
रचिन रवींद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
293 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद कीवी टीम मुश्किल में लग रही थी। ऐसे में निशम ने पारी संभाली। उन्होंने सैंटनर के साथ मिलकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। सैंटनर भी 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हेनरी भी नौ रन बनाकर चलते बने, लेकिन नीशम जमे रहे और तेज गति से रन बनाते रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड का स्कोर 350 के पार पहुंचाया और 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर नीशम रन आउट हो गए और न्यूजीलैंड की हार तय हो गई। आखिरी गेंद में फर्ग्यूसन छक्का नहीं लगा पाए और ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन से मैच जीत लिया।