फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs NAM Dream11 T20 World Cup Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News in Hindi

AUS vs NAM Playing 11 : सुपर आठ में जगह पक्की करने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, मैक्सवेल पर रहेंगी नजरें

Tue, 11 Jun 2024 04:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Jun 2024 04:00 PM IST
सार

AUS vs NAM Playing 11 : इस विश्व कप में अब तक कई उलटफेर देखने को मिले हैं और नामीबिया की कोशिश होगी कि वह वनडे विश्व कप चैंपियन टीम के सामने चुनौती पेश कर सके। ऑस्ट्रेलिया मौजूदा टूर्नामेंट में 200 रन के आंकड़े को पार करने वाली एकमात्र टीम है।

विज्ञापन
AUS vs NAM Dream11 T20 World Cup Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News in Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया - फोटो : ICC

विस्तार

लगातार दो जीत से आत्मविश्वास से भरा पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया बुधवार को कम रैंकिंग वाले नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मुकाबले में उतरेगा तो उसकी नजरें आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में जगह पक्की करने पर टिकी होंगी। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर होंगी जो खराब फॉर्म में चल रहे हैं। 
विज्ञापन

उलटफेर की कोशिश में होगा नामीबिया
इस विश्व कप में अब तक कई उलटफेर देखने को मिले हैं और नामीबिया की कोशिश होगी कि वह वनडे विश्व कप चैंपियन टीम के सामने चुनौती पेश कर सके। नामीबिया को उम्मीद होगी कि ओमान के खिलाफ सुपर ओवर में जीत के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी ऑलराउंडर डेविड वाइसे एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह ऑलराउंडर दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में चार बार ऑस्ट्रेलिया का सामना कर चुका है। अब तक टूर्नामेंट में अपने आठ ओवर में सिर्फ एक छक्का और एक चौका खाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बर्नार्ड श्कोल्ट्ज से भी टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा टी20 विश्व कप में 200 रन बनाने वाली एकमात्र टीम 
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया है और मौजूदा टूर्नामेंट में 200 रन के आंकड़े को पार करने वाली एकमात्र टीम है। टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ पिछले लीग मैच में 36 रन की जीत के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। ओमान को 39 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दो मैच में दो जीत से चार अंक हैं। स्कॉटलैंड की टीम तीन मैच में पांच अंक के साथ शीर्ष पर है। नामीबिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया की सुपर आठ में जगह पक्की हो जाएगी जिसके बाद टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ ग्रुप बी का अपना अंतिम मैच खेलेगी। शीर्ष पर चल रहे स्कॉटलैंड के पास गत चैंपियन इंग्लैंड को पछाड़कर सुपर आठ में जगह बनाने का मौका है। इंग्लैंड के दो मैच में एक अंक हैं। स्कॉटलैंड के खिलाफ उसका पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
विज्ञापन

अभ्यास मैच में नामीबिया को हरा चुका है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने दो हफ्ते पहले अभ्यास मैच में नामीबिया को नौ विकेट पर 119 रन पर रोकने के बाद सात विकेट से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतिम विश्व कप खेल रहे डेविड वार्नर ने ओमान के खिलाफ अर्धशतक जड़ा और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंद में 39 रन बनाकर टीम के सात विकेट पर 201 रन के बड़े स्कोर की नींव रखी। वार्नर ने नामीबिया के खिलाफ अभ्यास मैच में भी अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने टूर्नामेंट में 141.79 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए हैं। वार्नर के सलामी जोड़ीदार ट्रेविस हेड भी अच्छी फॉर्म में हैं और दोनों ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर तेज शुरुआत देना चाहेंगे।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

ऑस्ट्रेलियाः ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जांपा, जोश हेजलवुड

नामीबियाः जीन पियरे कोएट्जे, निकोलास डेविन, जान फ्रिलिंक, गेरहार्ड एरासमस (कप्तान), मलान क्रुगर, जेजे स्मिट, डेविड विसे, जाने ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रंपेलमैन, बेरनार्ड स्कोल्ज, तांजेनी लुंगामेनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed