फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs IND steve smith cheating video viral, caught removing batsman guard mark from pitch

VIDEO: बेईमानी के बावजूद नहीं जीत पाए कंगारू, कैमरे में कैद हुई चोटिल पंत से धोखाधड़ी

Mon, 11 Jan 2021 01:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 11 Jan 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND steve smith cheating video viral, caught removing batsman guard mark from pitch
पिच के साथ छेड़छाड़ करते स्मिथ - फोटो : twitter@cricket_badger

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। पांचवें दिन की शुरुआत में जीत की दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ तीन विकेट ही चटकाई पाई, वहीं भारतीय टीम ने सब्र और जुझारूपन का बेहतरीन नमूना पेश किया। भारतीय बल्लेबाज चोट के बावजूद पिच पर टिके रहे। परिणाम यह हुआ कि दोनों टीमों के बीच यह मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। 

विज्ञापन


कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद जिस तरह से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना किया और चौथी पारी में क्रीज पर टिके रहे, उसे देखकर हर कोई हैरान हुआ। भारतीय टीम के इस जुझारूपन और जीवटता की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विकेट की तलाश में सारे हथकंडे अपनाए। 
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों को आउट करने के लिए मेजबान टीम की तरफ से लगातार गेंदबाजी में बदलाव किए गए और ध्यान भटकाने के कई प्रयत्न किए गए। इसी दौरान एक घटना कैमरे के नजर में भी कैद हो गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विशेष तौर पर स्टीव स्मिथ को बेईमान और धोखेबाज तक बताया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा कि ड्रिंक्स ब्रेक के बाद 49 नंबर की जर्सी का एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रीज पर जाकर बल्लेबाज के मार्क को अपने पैरों से मिटाने की कोशिश कर रहा है। यह जर्सी नंबर और किसी की नहीं बल्कि पूर्व कप्तान और टीम के मौजूदा सदस्य स्टीव स्मिथ की है। वीडियो में इसके बाद दिख रहा है कि ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने पहुंचते हैं और अंपायर से दोबारा से गार्ड लेकर मार्क बनाते हैं।

वायरल वीडियो को दर्शकों ने पंत का ध्यान भटकाने की कोशिश और पिच में छेड़खानी करार दिया है और आईसीसी से इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि रहाणे को दिन के दूसरे ही ओवर में आउट कर मजबूत स्थिति में नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत की उम्मीदों पर ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से पानी फेर दिया। उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed