फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs IND: Pat Cummins gave big responsibility to allrounders Mitch Marsh and Cameron Green for Test vs India

AUS vs IND: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पैट कमिंस ने इन दो ऑलराउंडर्स को दी बड़ी जिम्मेदारी, जानें मामला

Mon, 19 Aug 2024 03:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

अगले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को देखते हुए यह सीरीज महत्वपूर्ण रहने वाली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
AUS vs IND: Pat Cummins gave big responsibility to allrounders Mitch Marsh and Cameron Green for Test vs India
नाथन लियोन और पैट कमिंस - फोटो : twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को उम्मीद है कि इस साल के आखिर में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज के दौरान ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और मिचेल मार्श गेंदबाजी का अधिक जिम्मा संभालेंगे। कमिंस चाहते हैं कि यह दोनों ऑलराउंडर नवंबर से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम के अग्रणी तेज गेंदबाजों का कार्यभार साझा करें।
विज्ञापन

'टीम में ऑलराउंडर होने से फायदा मिलता है'

कमिंस ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'टीम में ऑलराउंडर होने से फायदा मिलता है। पिछले कुछ वर्षों में हम उनका उतना उपयोग नहीं कर पाए जितना हमने सोचा था। यह अच्छी बात है, लेकिन इन गर्मियों के सत्र में कुछ अलग हो सकता है। हम ग्रीन और मार्श को गेंदबाजी में थोड़ा अधिक जिम्मेदारी दे सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिंस ने कैमरन ग्रीन की तारीफ की

AUS vs IND: Pat Cummins gave big responsibility to allrounders Mitch Marsh and Cameron Green for Test vs India
कैमरन ग्रीन - फोटो : IPL/BCCI
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने कहा, 'ग्रीन जैसे खिलाड़ी ने शील्ड क्रिकेट में गेंदबाज के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन टेस्ट मैचों में उसे ज्यादा गेंदबाजी नहीं करनी पड़ी। अब वह पहले से अधिक परिपक्व हो गया है। मुझे लगता है कि हम उस पर थोड़ा और अधिक निर्भर रहेंगे।' 25 वर्षीय ग्रीन ने अपने करियर में अब तक 28 टेस्ट मैचों में 35.31 के औसत से 35 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

'गेंदबाजी विकल्प होना फायदेमंद'

कमिंस ने कहा, 'पहला मुद्दा यह है कि वे (ग्रीन और मार्श) दोनों केवल अपनी बल्लेबाजी के दम पर शीर्ष छह में जगह बनाते हैं या नहीं। हम वास्तव में सौभाग्यशाली हैं जो हमारे पास नाथन लियोन जैसा गेंदबाज है जिससे हम कई ओवर करवा सकते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि आपके पास एक ऑलराउंडर हो, लेकिन पांचवें गेंदबाजी विकल्प का होना बड़ा अंतर पैदा करता है।'

'ग्रीन और मार्श के होने से छह गेंदबाजी विकल्प'

AUS vs IND: Pat Cummins gave big responsibility to allrounders Mitch Marsh and Cameron Green for Test vs India
मिचेल मार्श - फोटो : ICC
कमिंस ने कहा, 'हमारे पास ग्रीन और मार्श के रूप में गेंदबाजी के छह विकल्प हैं। यह अच्छी बात है लेकिन बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम के छह बल्लेबाजों को केवल अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम में जगह बनानी चाहिए।' अगले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को देखते हुए यह सीरीज महत्वपूर्ण रहने वाली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा।

शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया

सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा और ब्रिस्बेन का द गाबा तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा और सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। हालांकि, इस सीरीज के लिए अब तक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed