फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सिराज पर फिर हुई नस्लीय टिप्पणी, अब गाबा में ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने कीड़ा कहा

Fri, 15 Jan 2021 04:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 15 Jan 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Mohammed Siraj and Washington sundar faces racial abuse in brisbane test
मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी - फोटो : Social Media

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में शुरू हो चुके चौथे टेस्ट मैच में भी नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया है। सिडनी में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह पर हुई नस्लभेदी टिप्पणी के मामले की जांच अभी जारी है। लेकिन सिडनी जैसा ही मामला ब्रिस्बेन में भी सामने आया है। इस बार फिर से गाबा के कुछ ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने मोहम्मद सिराज को ही निशाने पर लिया। यही नहीं उनके अलावा डेब्यू कर रहे वाशिंगटन सुंदर पर भी टिप्पणियां की गई।

AUS vs IND Mohammed Siraj and Washington sundar faces racial abuse in brisbane test
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की खबर के मुताबिक कुछ दर्शकों ने मैदान में फील्डिंग कर रहे सिराज और सुंदर दोनों के ऊपर नस्लीय टिप्पणियां की और अपशब्द कहे। हैरानी की बात यह है कि कड़ी सुरक्षा और सुरक्षा अधिकारियों के मौजूदगी के बावजूद ऐसी घटना घटी। 

AUS vs IND Mohammed Siraj and Washington sundar faces racial abuse in brisbane test
एससीजी से दर्शकों को हटाता सुरक्षाकर्मी - फोटो : Social Media

हेराल्ड के मुताबिक स्टेडियम के 215 और 216 नंबर के हिस्से में कुछ देर के लिए फील्डिंग करने गए सिराज पर तीखी टिप्पणियां की गईं। यही नहीं उन्हें कीड़ा तक कहा गया। स्टैंड में ही मौजूद केट नामक एक दर्शक ने इस पूरे मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि सिडनी की तरह ही यहां भी कुछ दर्शकों ने सिराज को ही निशाने पर लिया और उन्हें लगातार कीड़ा कहकर बुलाते रहे।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND Mohammed Siraj and Washington sundar faces racial abuse in brisbane test
मोहम्मद सिराज के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार - फोटो : social media

गौरतलब है कि सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद कुछ ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने अपशब्द कहे थे। सिडनी में लगता दो दिन तक दर्शकों ने ऐसी बदतमीजी की थी, जिसके बाद चौथे दिन भारतीय टीम और सिराज की शिकायत के बाद छह दर्शकों को चिन्हित कर स्टेडियम से बाहर किया गया था। 




 

विज्ञापन
AUS vs IND Mohammed Siraj and Washington sundar faces racial abuse in brisbane test
मोहम्मद सिराज - फोटो : Social media

इस हरकत के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की काफी किरकिरी हुई थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने भारतीय टीम और फैंस से माफी तक मांगी थी, जबकि आईसीसी, बीसीसीआई समेत पूर्व क्रिकेटरों ने भी इसकी आलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed