फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs IND Ajinkya Rahane ahead of sydney test said Quarantine life is definitely a challenge, but it's okay

रहाणे ने पृथकवास को बताया चुनौतीपूर्ण, लेकिन सिडनी टेस्ट में जीत के लिए भरी हुंकार

Wed, 06 Jan 2021 02:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 Jan 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Ajinkya Rahane ahead of sydney test said Quarantine life is definitely a challenge, but it's okay
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने के बाद काफी उत्साहित हैं, वहीं सिडनी में गुरुवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम भी तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि महामारी और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर शुरू हुए विवाद से सीरीज का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण जरूर हुआ लेकिन अब सब कुछ सही नजर आ रहा है। इस बात की पुष्टि दोनों टीमों के कप्तानों ने भी की है।  

विज्ञापन


भारतीय कप्तान रहाणे ने बुधवार को यह कहकर पृथकवास को लेकर उठे विवाद को कम करने की कोशिश की कि उनकी टीम कड़े जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल से परेशान नहीं है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि जबकि पंचतारा होटल के बाहर जिंदगी सामान्य नजर आती है तब कमरों में बंद रहना चुनौतीपूर्ण है।

विज्ञापन

हम परेशान नहीं, लेकिन यह चुनौतीपूर्ण है

अज्ञात मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि भारतीय टीम सिडनी में पृथकवास के नियमों के कारण नाखुश है। खिलाड़ियों को होटल में ही रहना पड़ रहा है तथा ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट मैच के लिए इससे भी कड़े नियम जारी किए गए हैं जहां खिलाड़ी अपने कमरों से भी बाहर नहीं निकल पाएंगे। भारतीय कप्तान ने इस संबंध में पूछे गए कई सवालों के जवाब में कहा, ‘हम इससे परेशान नहीं हैं लेकिन हां यह कुछ चुनौतीपूर्ण है क्योंकि सिडनी में जिंदगी सामान्य नजर आती है। हम कतई परेशान नहीं हैं क्योंकि हम जानते हैं कि यहां हमारी प्राथमिकताएं क्या हैं।’

हर परिस्थिति के लिए तैयार

रहाणे ने दौरे से हटने की अज्ञात रिपोर्टों को दरकिनार करते हुए स्पष्ट किया कि टीम का ध्यान गुरुवार से सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच पर है। रहाणे ने कहा, ‘हम सभी तैयार हैं और हम अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम जानते हैं कि सिडनी में जिंदगी सामान्य है लेकिन खिलाड़ी अपने कमरों तक सीमित हैं जो ठीक है। हम जानते हैं कि इससे कैसे निबटना है और हम किसी भी तरह की परिस्थिति के लिए तैयार हैं। हम किसी चीज की शिकायत नहीं कर रहे हैं और केवल मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हम अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं।’ 

रहाणे जब पृथकवास से जुड़े सभी सवालों का एक जैसा जवाब दे रहे थे तब उन्होंने सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद टीम के स्वदेश लौटने की संभावना संबंधी प्रश्न को भी टाल दिया। उन्होंने कहा, ‘हम खिलाड़ी हैं और केवल इस टेस्ट मैच पर ध्यान दे रहे हैं और प्रबंधन फैसला करेगा। जहां तक हमारी बात है तो यह मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से जुड़ा है। टेस्ट मैच कल से शुरू हो रहा है और हम एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करके मैच जीतना चाहते हैं।’

विज्ञापन

मैदान में साथ तो होटल के कमरों में अलग क्यों

भारतीय क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष अधिकारी क्वीन्सलैंड में खिलाड़ियों को संभावित राहत देने के बारे में बात कर रहे हैं। रहाणे ने कहा, ‘अगर खिलाड़ी मैदान पर साथ में होते हैं तो फिर होटल में पहुंचने पर कमरों तक ही सीमित कैसे रह सकते हैं। कम से कम वे एक दूसरे से बात तो कर सकते हैं और शाम को साथ में भोजन कर सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed