फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs Eng Usman khawaja and Scott boland will play fourth Ashes test for Australia

Ashes: चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम का एलान, उस्मान ख्वाजा और स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी

Tue, 04 Jan 2022 10:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 10:29 AM IST
सार

ट्रेविस हेड की जगह उस्मान ख्वाजा को ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है। वहीं स्कॉट बोलैंड चौथे टेस्ट के लिए भी टीम में शामिल हैं। इंग्लैंड ने ऑली रॉबिंसन की जगह स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन
AUS vs Eng Usman khawaja and Scott boland will play fourth Ashes test for Australia
उस्मान ख्वाजा

विस्तार

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। इंग्लैंड ने ऑली रॉबिंसन की जगह अनुभवी स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम में शामिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में लंबे समय बाद उस्मान ख्वाजा की वापसी हुई है। मध्यक्रम बल्लेबाज ट्रेविस हेड की जगह उस्मान ख्वाजा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं स्कॉट बोलैंड चौथे टेस्ट के लिए भी टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


ट्रेविस हेड के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ख्वाजा का टीम में आना तय था, लेकिन स्कॉट बोलैंड को चौथे टेस्ट में भी टीम में शामिल करना चौकाने वाले फैसला था। 32 साल के बोलैंड ने इस सीरीज में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और दूसरी पारी में सात रन देकर छह विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद उन्हें दूसरे टेस्ट में भी मौका दिया गया है। 
विज्ञापन


पांच मैचों की एशेज सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट ऑस्ट्रेलिया जीत चुकी है और सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी है। इसके बाद कंगारू टीम की नजरें इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉट बोलैंड को जोश हेजलवुड की जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है। हेजलवुड अभी भी अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं। उन्हें इसी सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा "इसमें कुछ भी छिपा नहीं है, अगर जोश हेजलवुड उपलब्ध हैं तो वो मैच खेलेंगे। वो लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। मेलबर्न टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद अगर बोलैंड को मौका नहीं मिलता तो यह गलत होता। यह हेजलवुड के लिए दुखद है, लेकिन मुझे खुशी है कि बोलैंड को एक और मौका मिला है।"

पांचवें टेस्ट के लिए फिट होंगे हेजलवुड
जोश हेजलवुड पांचवें टेस्ट के लिए फिट हो सकते हैं। यह मैच होबार्ट के मैदान में 14 से 18 जनवरी के बीच खेला जाएगा। इस मैच में मिशेल स्वैपसन को अपना पहला टेस्ट खेलने का मौका मिल सकता है। होबार्ट के मैदान में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है और ऑस्ट्रेलिया की टीम नाथन लियोन के साथ ही स्वैपसन को भी टीम में शामिल कर सकती है। हालांकि कमिंस का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में कहीं भी दो स्पिन गेंदबाजों की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में वो सिर्फ लियोन के साथ ही पांचवें टेस्ट में भी उतर सकते हैं। 


ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed