फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG Pink Ball Test Marnus Labuschagne creates history in Day Night Test at adelaide surpasses Asad Shafiq of Pakistan

AUS vs ENG Pink Ball Test: मार्नस लाबुशेन ने डे/नाइट टेस्ट में रचा नया कीर्तिमान, असद शफीक को पीछे छोड़ा

Fri, 17 Dec 2021 11:11 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 17 Dec 2021 11:11 AM IST
सार

मार्नस लाबुशेन ने एडिलेड डे/नाइट टेस्ट में अपनी शतकीय पारी के दौरान नया कीर्तिमान रचने में सफल रहे। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज असद शफीक के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। लाबुशेन इस मुकाबले में 103 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
AUS vs ENG Pink Ball Test Marnus Labuschagne creates history in Day Night Test at adelaide surpasses Asad Shafiq of Pakistan
शतकवीर मार्नस लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ओर इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट मैच में कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने अपने नाम नई उपलब्धि हासिल की। इस मुकाबले में उन्होंने शतकीय पारी खेलते हुए 103 रन बनाए। पहले दिन 95 रनों पर नाबाद  रहने वाले लाबुशेन ने दूसरे दिन शतक पूरा करने में सफलता हासिल की। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। ओवर ऑल टेस्ट क्रिकेट में अगर देखा जाए तो मार्नस का यह छठा शतक है। वहीं डे/नाइट टेस्ट मैच की बात की जाए तो यह उनका तीसरा शतक है। अब लाबुशेन डे/नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

विज्ञापन


लाबुशेन ने तोड़ा असद शफीक का रिकॉर्ड

मार्नस लाबुशेन ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज असद शफीक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। लाबुशेन से पहले शफीक ने दिन-रात के टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा दो शतक लगाए थे। लेकिन एडिलेड डे/नाइट टेस्ट में मार्नस ने तीसरा शतक लगाकर शफीक को पीछे छोड़ दिया। हालांकि कंगारू बल्लेबाज अपनी इस पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा सके और वह 305 गेदों पर 103 रन बनकार ओली रॉबिंसन की गेंद पर आउट हुए। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती झटके से उबारा

मार्नस लाबुशेन उस समय बल्लेबाजी करने आए जब कंगारू टीम का पहला विकेट महज 4 रनों पर गिर गया था। सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उन्होंने डेविड वार्नर के साथ 172 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। वार्नर 95 रन बनाकर आउट हुए। दोनों देशों के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन टेस्ट जीतकर श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed